पचपेढ़ी पुलिस की कार्रवाई..बलौदाबाजार का कोचिया शराब बेचते पकड़ाया..आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—-पचपेढ़ी पुलिस ने शराब की अवैध ब्रिकी के जुर्म में छापामार कार्रवाई कर कोचिया को धर दबोचा है। आरोपी सोमू अंजाम करही बाजार बलौदा बाजार का रहने वाला है। आरोपी से 35 पाव शराब बरामद कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का अपराध कायम किया गया है।
 
                    पुलिस आलाधिकारियों के निर्देश पर पचपेढ़ी पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा आदेश पर कोचियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पचपेढ़ी थानेदार मोहन भारद्वाज को 8 नवम्बर को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति आमगांव नदी पुल के नीचे प्लास्टिक बोरी मैं देसी प्लेन शराब छिपाकर रखा है। साथ ही बेच भी रहा है।
 
                    जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी सोमू अंजाम को 35 पाव शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) का अपराध दर्ज किया गया है। 
              कार्रवाई में थाना प्रभारी पचपेड़ी मोहन भारद्वाज, एएसआई सहेत्तर कुर्रे, आरक्षक हरिशंकर चंद्रा प्रेम शंकर बंजारे छत्रपाल डेहरिया मुपेंद्र सिंह की अहम भूमिका रही।
close