दो अलग अलग थानों में आरोपियों पर कार्रवाई.. चाकू और तलवार लहराते आरोपी गिरफ्तार..दोनों आदतन बदमाशों को भेजा गया कारावास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-दो अलग अलग थानों की पुलिस ने अलग अलग मामले में चाकू और तलवार लहराते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरकन्डा और रतनपुर पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।  

Join Our WhatsApp Group Join Now

सरकन्डा पुलिस ने बटन चाकू लहराते युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम शंकर गौरहा है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का अपराध दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।

                  परिवेश तिवारी ने बताया कि सरकन्डा थाना को जानकारी मिली कि खमतराई स्थित अटल आवास के पास एक युवक बटन वाला चाकू लहराकर लोगों को डरा धमका रहा है।

                                         खबर मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया । परिवेश ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शंकर गौरहा आदतन बदमाश है। आरोपी को पकड़कर आर्म्स एक्ट की धारा 25, 26 के तहत अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है। 

तलवार के साथ आरोपी पकड़ाया

                    रतनपुर थानेदार हरविन्दर सिंह ने बताया कि रामदास मानिकपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बेलतरा बस स्टैण्ड के पास गुपचुप चाट खा रहा था। इसी दौरान गांव में रहने वाला युवक अशोक धीवर आया। उसने जमीन की पर्ची रखने का आरोप लगाया। और फिर मां बहन की गाली देने लगा। विरोध करने पर सिर पर ईट से हमला कर दिया।

               प्रार्थी ने बताया कि ईंट के हमले सिर पर गहरी चोट लगी और खून बहने लगा।  हमला करने के बाद आरोपी कुछ देर बाद तलवार लेकर आया..और बस स्टैण्ड में खड़े होकर लोगों को डराने धमके लगा। साथ ही तलवार लहराकर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। 

                खबर के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। घेराबन्दी कर आरोपी को हिरासत में लिया गया। तलवार भी जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट 25 के अलावा आईपीसी की धारा 294, 506, 323 के तहत दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है। 

close