नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई..पकड़े गए 19 चालक..सभी को न्यायालय में किया गया पेश

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—यातायात पुलिस ने-नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी कदम उठाया है। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
 
         पुलिस कप्तान दीपक झा के निर्देश पर यातायात अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था सुदृढ़ बनाने विशेष अभियान चलाया। तिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल ने अभियान चलाकर कई लोगों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट धाराओं के तहत कार्रवाई की है। नशे की हालत में वाहन चलाना वालों पर शिकंजा कसा गया।
 
               अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रोहित बघेल ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर पांचो थाना प्रभारियों की टीम ने नशे की हालत में वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गयी।
                     पुलिस ने शहर से लगे बाहरी क्षेत्रों सकरी बाईपास, महमद तिराहा, पेंड्रीडीह बाईपास,मोपका तिराहा पर भारी वाहन चालकों को चेक किया गया। नशे की हालत में पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गयी। सघन चेकिंग अभियान में कुल 13 वाहन चालकों को नशे की हालत में पाया गया। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। 
 
           कार्यवाही में निरीक्षक एस एक्का, अरविंद किशोर खलखो राकेश चौबे,बृजलाल, आर.एन.क्सेना ने विशेष रूप से शिरकत किया।
close