कार्यकर्ताओं ने सुना मन की बात..भारत रत्न को भी किया याद..भाजपा नेताओं ने बताया..अटल का काम आज भी अनुकरणीय

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
रामानुजगंज (पृथ्वीलाल केशरी)—रामानुजगंज में भी भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात का प्रसारण का आनन्द लिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल रामानुजगंज की अध्यक्ष शर्मिला गुप्ता की अगुवाई में सभी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन भेंट कर देश को दिए योगदान को याद किया। 
      रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी ने तन्मयता के साथ सुना। इस दौारन सभी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को सुशासन दिवस के रूप में मनाया । सभी ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्तव पर प्रकाश भी डाला।
                 कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत कन्हैया लाल अग्रवाल अनूप तिवारी रामेश्वर गुप्ता मोहन गुप्ता अजय कुमार गुप्ता के अलावा गणमान्य लोगों को उपस्थिति रही।
close