राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अफसर इधर से उधर,राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,देखे सूची

Shri Mi
1 Min Read

रायपुर। राज्य सरकार ने अब तीन राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों के तबादले किये हैं। इन अफसरों में एक अपर कलेक्टर, एक संयुक्त कलेक्टर और एक डिप्टी कलेक्टर शामिल हैं।2008 बैच के प्रकाश कुमार सर्वे को दुर्ग नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। प्रकाश कुमार सर्वे अभी दुर्ग में अपर कलेक्टर के साथ-साथ दुर्ग निगम के एडिश्नल चार्ज संभाल रहे थे।2014 बैच की योगिता देवांगन कोरिया के चिरमिरी नगर निगम की नयी कमिश्नर होगी। योगिता अभी धमतरी में संयुक्त कलेक्टर थी।2018 बैच के धनराज मरकाम को बेमेतरा का डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। धनराज अभी नारायणपुर के डिप्टी कलेक्टर थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
Share This Article
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close