संयुक्त जिला कार्यालय भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति का अपर कलेक्टर ने लिया जायजा

Shri Mi
1 Min Read

गौरेला पेंड्रा मरवाही-कलेक्टर प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। अपर कलेक्टर बीसी एक्का ने आज टीकरकला गौरेला स्थित संयुक्त जिला कार्यालय भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने श्रम, उद्योग, खनिज, आबकारी, पशुधन विकास, खाद्य, परिवहन, जनसंपर्क, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास, जिला योजना एवं सांख्यिकी सहित विभिन्न कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। उन्होंने विलंब से आने वाले कर्मचारियों को निर्धारित समय सुबह 10 बजे से अनिवार्य रूप उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही अवकाश पर रहने वाले कर्मचारियों के अवकाश आवेदन पत्र उपस्थिति पंजी में दर्ज कराया। उन्होने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयीन समय में उपस्थित रह कर निष्ठा पूर्वक कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े यहाँ क्लिक कीजिये।

Join Our WhatsApp Group Join Now
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close