पूर्व मंत्री की मंत्री को सलाह..टिप्पणी नही जनहित का काम करें.ढाई साल में ढाई आखर प्रेम को तरस गयी जनता..अब कह रही..वक्त है पछताव का

BHASKAR MISHRA
7 Min Read
बिलासपुर—- पूर्व राजस्व मंत्रीे ने प्रभारी मंत्री को सलाह दी है कि व्यक्तिगत टिप्पणियों में समय की बरबादी ना करें। बेपटरी हो गयी राजस्व व्यवस्था को पटरी पर लाकर जनता  को राहत दें। इसी में भलाई है। यह बातें पूर्व राजस्व मंत्री अमर अग्रवाल ने फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान राजस्व और प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल के लिए कही। अमर ने कहा कि आपातकाल कांग्रेस की मूल प्रवृत्ति है। वर्तमान समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे अधिक लोकप्रिय और स्वीकार्य नेता हैं। 
 
               शनिवार को पूर्व राजस्व मंत्री भाजपा के बड़े नेता अमर अग्रवाल ने फेसबुक लाइव में जनता से संवाद किया। अमर अग्रवाल ने लोगों को कोरोना से प्रोटोकाल पालन करने को कहा। साथ ही घर में नियमित योग किए जाने की सलाह दी है।
 
कांग्रेस की मूल प्रवृत्ति
 
       अमर अग्रवाल ने इस दौरान आपातकाल के बारे में बताया। उन्होने कहा कि आपातकाल कांग्रेस की मूलप्रवृत्ति है। स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं पर कुठाराघात किया। जिस तरह से संविधान का दुरुपयोग हुआ उसे कभी भूला नहीं जा सकता है। 21मार्च 1977 तक सारे नागरिक अधिकार रद्द कर दिए गए। , प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। लोकतांत्रिक मर्यादाओं का खुलेआम और एक परिवार के हितों की महत्वाकांक्षा के लिए गला घोट दिया गया।, फिरंगीयो  से देश को आजादी सुभाष चंद्र बोस गांधीजी ने छुड़ाया। लेकिन कांग्रेस से आजादी  आपातकाल के बाद मिली। दूसरी आजादी हमने कांग्रेस से लड़ कर पायी है।
 
सर्वमान्य नेता     
 
                 अमर ने बताया नरेन्द्र  मोदी देश के सर्वमान्य नेता है। अमेरिकी सर्वे एजेंसी के अनुसार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के नेताओं की तुलना में आज भी सबसे अधिक लोकप्रिय हैं।
 
छत्तीसगढ़ के ढाई साल पर 
 
               अमर ने बताया छत्तीसगढ़ शांति का टापू कहा जाता है । पिछले ढाई साल में प्रदेश की अमन शांति बिगड़ी है। कांग्रेस के ढाई साल केे शासन में जनता ढाई आखर प्रेम को तरस रही है। वित्तीय प्रबन्धन की दृस्टि से  प्रदेश सरकार  हाशिये पर  है। शराबबंदी की कसमें खाने वाली सरकार के लिए शराब का उद्योग राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत है।कोरोना के समय भी सरकार दवाई  की जगह घर-घर दारू पहुंचाने का काम कर रही थी। महामारी के समय टीका की आवश्यकता पर और उसकी उपलब्धता पर ध्यान देने की बजाय मोबाइल ऐप में फोटो लगवाने और फजूल की राजनीतिक करने में व्यस्त थे। कांग्रेस ने चुनाव के समय नारा दिया था वक्त है बदलाव का, अब जनता कह रही है वक्त है पछ्ताव का।
 
          नरवा, गरुवा, घूरवा और बारी की हकीकत बेनकाब हो चुकी है। गोठान की सैकड़ों एकड़ सरकारी जमीन पर रसूखदार कांग्रेसियों और भू-माफियाओं का कब्जा हो चुका है।
 
 कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफ़ा
 
              अमर ने कहा प्रदेश की सहकारी समितियों के सैकड़ों व कर्मचारी इस्तीफा दे देते हैं। राज्य किसान हितैषी होने का दावा करती है। प्रबंधकों के समक्ष धान के रखरखाव की समस्या है। कर्मचारियों का सामूहिक इस्तीफ़ा प्रदेश के लिए शर्मनाक है।
 
धान का उठाव नहीं कर पा रही सरकार
 
             राज्य की सरकार का दावा है 92 लाख मीट्रिक टन रिकॉर्ड धान खरीदा गया।31 मार्च 2020 को भा खाद्य निगम  को 24 लाख मेट्रिक टन धान जमा करना था।  दिसंबर में समय सीमा बढ़ाई गई और सितंबर 2021 तक अंतिम तिथि के बाद भी 11 लाख मी टन से ज्यादा समितियों और उप्पर्जन केंद्रों धान सड़ रहा है। प्रदेश सरकार..केंद्र सरकार पर इल्जाम लगाती है कि प्रदेश का पूरा धान नहीं खरीदा जा रहा है जबकि 24लाख मी टन धान का  उठाव और परिवहन,मिलिंग  छत्तीसगढ़ की सरकार नहीं करा पा रही है।
 
  अग्रवाल ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों को जुलाई 2019 से लंबित  मंहगाई भत्ता नहीं दिया गया। केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 01 जुलाई 2019 से 17 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा है। 1 जनवरी 2020 से केंद्र सरकार ने  4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने का एलान किया है। महंगाई भत्ता जारी होने से कुछ राहत मिलेगी। राज्य सरकार को चाहिए पेट्रोल और डीजल के वैट ड्यूटी में कटौती करें ताकि जनता को राहत मिले।
 
अधिकारियों की मिली भगत से भूमाफिया सक्रिय
 
                       -फेसबुक लाइव में  अग्रवाल ने बोला छत्तीसगढ़ विशेषकर बिलासपुर भू माफियाओं की शरण स्थली बना हुआ है। एक ही  जमीन का सौदा करते दर्जनों दलाल मंडराते रहते हैं। विभागीय अधिकारियों की मिली भगत के साथ शासकीय जमीन को कई बार बेच दे दिया जा रहा है। शासकीय जमीन पर कब्जा ,अवैध प्लाटिंग, सत्ता के  सहारे लोगो का मकान खाली कराना आम बात हो गई हैं। राजस्व विभाग की  कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत है। राजस्व मंत्री व्यक्तिगत टिप्पणी की बजाय व्यवस्था सुधार पर ध्यांन दें। जनता को राहत मिलेगी।
 
राज्य सरकार को महारत
 
   अमर ने बताया कि केंद्र की योजनाओं को राज्य के नाम से चलाने में प्रदेश सरकार को महारत हासिल है। जल जीवन मिशन के लिए हालिया प्राप्त सात हजार करोड़ रुपयों को इस प्रकार प्रचारित किया जा रहा है जैसे राज्य प्रवर्तित योजना हो। राज्य सरकार की अनदेखी से प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की करोड़ों रुपए की राशि लैप्स हो जाती है। प्रदेश की मंडियों में धान सड़ रहे हैं।  गोबर पानी मे बह रहा ,सरकार अपनी बड़ाई में लगी हुई। 
 
 नागरिकों को टीका लगवाने की अपील
 
          अमर अग्रवाल ने कहा   कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच-टीकाकरण देश  की सर्वोपरि आवशकता है। राज्यों की मांग पर मोदी ने लिया फ्री वैक्सीन देने का ऐतिहासिक फैसला किया। देश के 12 राज्यों में डाटा प्लस वेरिएंट के 51 मामले सामने आ चुके हैं यह वेरिएंट पहले से भी अधिक घातक और संक्रामक बताया जाता है। सभी नागरिकों को टीका लगवाने के साथ,कोविड अनुकूल व्यवहार का पालन जारी रखना होगा ।
 
          

Join Our WhatsApp Group Join Now
close