घर घुसकर आरोपी ने किया बलात्कार..फरार होने से पहले पकड़ाया..दुष्कर्मी को भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—- सकरी पुलिस ने बलात्कार के आरोपी को घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी फरार होने के फिराक में था। पुलिस के अनुसार बलात्कार का आरोपी दिलेश्वर धृततलहरे ने पति के गैर मौजूदगी में प्रार्थिया के घर घुसकर कुकृत्य को अंजाम दिया है।सकरी पुलिस ने सकरी थाना क्षेत्र के बलात्कार के आरोपी दिलेश्वर धृतलहरे को फरार होने के पहले ही घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीडिता अपने घर में सोयी थी। जबकि पति परिजन को खाना पहुंचाने अस्पताल गया था। इसी दौरान आरोपी दिलेश्वर सूने घर का फायदा उठाकर पीड़िता के घर में दाखिल हुआ। और बाजवट पर लेटी महिला के साथ बलात्कार किया। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 इसी दौरान पीड़िता का पति पहुंच गया। और उसने आरोपी को पत्नी के साथ बलात्कार करते हुए देख लिया। पति को देखते ही आरोपी फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता और उसका पति थाने में  बलात्कार की शिकायत की।

                             शिकायत के बाद सकरी पुलिस ने मामले को आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया। एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप के निर्देश पर आरोपी को अमेरी स्थित उसके घर के पास घेराबन्दी कर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी भागने के फिराक में था।लेकिन पुलिस उसकी एक नहीं चली। आरोपी के खिलाफ 376 का आरोप दर्ज किया गया। इसके बाद न्यायालय के हवाले किया गया है।

Share This Article
close