सेप्टिक टैंक में मिला मानव कंकाल….खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस..इलाके में हलचल..फोरेंसिक जांच से होगा खुलासा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—सिरगिट्टी स्थित निर्माणाधीन मकान में सैप्टिक टैंक में मानव कंकाल की जानकारी के बाद क्षेत्र में हलचल मच गयी है। भवानी  नगर निवासी सरोज साहू की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने मामले को अपने नियंत्रण में लेकर फोरेंसिक जांच की बात कह रही है।
सिरगिट्टी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भवानी नगर निवासी सरोज कुमार साहू ने बताया कि 2 साल पहले भवानीनगर मे बंद निर्माणाधीन मकान मे आज यानि बुधवार को निर्माण कार्य शुरू किया गया। प्लिंथ लेबल तक बने सैप्टिक टैक की खुदाई के दौरान दबा हुआ मानव कंकाल का सिर मिला है।
जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि जानकारी को आलाधिकारियों से साझा किया गया। सीएसपी पूजा कुमार की उपस्थिति मे घटनास्थल की जांच पड़ताल को अंजाम दिया गया। शिकायत कर्ता के घर अन्दर स्थित सैप्टिक टैंक के अंदर से मानव कंकाल का सिर निकला गया। इसके अलावा रेत के अन्दर दबे शऱीर की अन्य ढांचा को टुकड़ों में बाहर लाया गया।
थानेदार ने बताया कि अभी कंकाल को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल जांच होना बाकी है। अज्ञात मानव के मृत्यु का कारण और कंकाल के बारे में खोजबीन होगी। जरूरत पड़ी तो मेडिकल फोरेसिंक एक्सपपर्ट की मदद से मानव कंकाल के बारे में पता लगाया जाएगा।
Share This Article
close