ससुराल वालों की प्रताड़ना के बाद महिला ने खायी जहर..इलाज के दौरान तोड़ा दम..पति और सास गिरफ्तार

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर— दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मां और बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों पर मृतिका को प्रताड़ित करने के साथ मारपीट का आरोप है। 
 
                    पुलिस जानकारी के अनुसार 30 सितम्बर को प्रदीप मिश्रा की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहर सेवन कर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया है। सिम्स में इलाज के दौरान दम तोड़ने से पहले मजिस्ट्रेट बयान में जहर सेवन के कारणों की जानकारी दी। अपने बयान में महिला ने कार्यपालिक दण्डाधिकारी को बताया कि उसकी शादी डेढ  वर्ष पहले प्रदीप मिश्रा से हुई।  शादी के बाद से पति और सास  दहेज को लेकर आए दिन प्रताडित करते थे। ससुराल वाले मायके से दहेज में सामान लाने के लिए दबाव बनाते थे। 
 
         29 सितम्बर की रात्रि पति प्रदीप ने साथ मारपीट की। घर से निकालने की धमकी भी दी। मारपीट और धमकी से परेशान होकर उसने  अपने भाई  को फोन पर घटना की जानकारी दी। भाई ने फोन पर बताया कि रात है दूसरे दिन आता हूं। 
 
                  मृतिका ने कार्यपालिक दण्डाधिकारी को बताया कि बावजूद इसके पति प्रदीप मिश्रा रात्रि 29 सितम्बर की रात्रि को ही मोटर सायकल से मायका ग्राम सोंठी थाना सीपत में छोडकर लौट आया। मृतिका ने बताया कि 30 सितम्बर को मायके वालों के साथ ससुराल आयी। इस दौरान पति और सास ने घर में रखने से इंकार कर दिया। फिर परेशान होकर वह घर में जबदस्ती घुस गयी। और तंग आकर कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
   
                पुलिस के अनुसार घटना के बाद परिजनों ने  थाना सरकंडा पहुंचकर शिकायत की। जहन सेवन की शिकार महिला को ईलाज  के लिए सिम्स में भर्ती किया गया। ईलाज के दौरान ही 2 सितम्बर को महिला की मौत हो गयी। पंचनामा कार्यवाही के बाद पति प्रदीप मिश्रा और सास उमा के खिलाफ मारपीट और दहेज प्रताड़ना के आरोप में आईपीसी की धारा 304 बी,34 का अपराध दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।
close