VIDEO-कोरोना से जंग जीतने के बाद,महंगाई के खिलाफ कांग्रेस नेता अनूठा प्रदर्शन..पढ़ें..पीएम को सीधे सीधे क्या कहा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—कोरोना से जंग जीतने के बाद जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी का महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बन गया। कोरोना इलाज के बाद काफी कमजोर और शरीर से टूट चुके विजय केशरवानी ने अपने घर के सामने खटिया पर लेटकर धरना दिया। उन्होने बताया कि महंगाई आसमान छू रही है। देश की जनता कोरोना की मार से बेजार है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को इससे कोई लेना देना नहीं है। क्योंकि देश की सरकार मोदी नहीं.. बल्कि चंद पूंजीपति चला रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश आज समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेताओं ने घर के सामने बैनर पोस्टर के साथ महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता नेताओं ने भाजपा नेताओ समेत केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की जमकर लानत मलानत की।

            इसी क्रम में अपने आवास के सामने जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने भी अनोखे अंदाज में धरना प्रदर्शन किया। लोगों के लिए विजय केशरवानी का धरना प्रदर्शन का अंदाज काफी आकर्षण का केन्द्र रहा। 

                जानकारी हो कि विजय केशरवानी का पूरा परिवार कोरोनाग्रस्त होने के बाद अस्पताल में भर्ती था। इलाज के दौरान विजय के छोटे भाई अजय केशरवानी की मौत हो गयी। इस दौरान विजय की भी हालत काफी गंभीर थी। लेकिन जंग जीतने के बाद विजय घर लौटे। आज उन्होने महंगाई के खिलाफ अनोखे  अंदाज में जंग का एलान किया। 

                 काफी कमजोर, शरीर और मन से घायल विजय केशरवानी अपने घर के सामने खटिया पर लेटकर महंगाई का विरोध किया। उन्होने केन्द्र की भाजपा सरकार और मोदी पर जमकर निशाना साधा। विजय ने कहा जनता मोदी सरकार की नाकामियों के चलते दोहरी मार झेलने को मजबूर है।

                दाल, गेहूं, घरेलु गैस, पेट्रोल डीजल सब कुछ तो महंगा हो गया है। जनता बेबस और लाचार है। लेकिन प्रधानमंत्री को इस तरफ देखने की फुरसत नहीं है। दरअसल जनता मोदी की मार से बहुत परेशान हो चुकी है।

                कांग्रेस नेता ने बताया कि देश की जनता जब दवाई, बिस्तर, वेन्टीलेटर, आक्सीजन के लिए त्राहि त्राहि कर रही थी…उस समय प्रधानमंत्री चुनाव में व्यस्त थे। आज जनता की जेब खाली है। समझ में नहीं आ रहा है कि वह महंगाई का सामना कैसे करे।

आकर्षण का केन्द्र

            विजय केशरवानी के साथ धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अंकित गौरहा और जिला संयुक्त महामंत्री गौरव अग्रवाल ने दिया। दोनो नेताओं ने इस दौरान मोदी की नाकामियों को सामने रखा।

             धरना स्थल पर खटिया के ईर्द गिर्द प्रधानमंत्री मोदी का कार्टून  और खाली सिलेन्डर के अलावा बड़े बड़े कट आउट का नाजरा देखने को मिला।

TAGGED:
close