जिला पंचायत सीईओ से मुलाकात के बाद डॉक्टर पाया गया पाजीटिव..खबर मिलते ही मचा हड़कम्प

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-जिला आयुर्वेदिक अस्पताल का एक डॉक्टर कोरोना पाजीटिव पाया गया है। रिपोर्ट मिलने से पहले डाक्टर और आयुर्वेदिक चिकित्सालय प्रमुख एक साथ विभागीय काम से जिला पंचायत सीईओ हरीश एस से भी मिले। जानकारी के बाद दोनों ही विभाग में हड़कम्प है। बहरहाल डाक्टर हीराचन्द पटेल आइसोलेशन में चले गए हैं। जबकि आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य ने भी दवा दारू चालू कर दिया। मामले की जानकारी सीईओ को भी दी गयी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               एक दिन पहले जिला आयुर्वेदिक कालेज के प्राचार्य डॉ.रक्षपाल गुप्ता और डॉ.हीराचन्द पटेल विभागीय कार्य से फाइल के साथ जिला पंचायत सीईओ हरीश एस से मुलाकात करने पहुंचे। जरूरी विषय पर विचार विमर्श और कालेज के लिए जमीन संबधित मामलों को लेकर घंटों चर्चा हुई। इसके बाद दोनो डॉक्टर फाइल लेकर एक ही कार से आयुर्वेदिक चिकित्सालय लौटे।

             चिकित्सालय पहुंचने के करीब आधा घन्टे बाद जानकारी मिली कि रिपोर्ट में कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। खबर के बाद चिकित्सालय में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में प्राचार्य ने गाड़ी को सेनेटाइज करवाया। साथ ही खुद को दवा के हवाले किया और टेस्ट करवाने रवाना हो गया।

             रिपोर्ट मिलने के बाद डॉ. हीराचन्द पटेल ने कार्यालय से रवाना होकर घर पहुंच खुद को आइसोलेशन किया। मामले की जानकारी प्राचार्य डॉ. रक्षपाल ने सीईओ जिला पंचायत को दिया। खबर के बाद जिला पंचायत कर्मचारी भी दहशत में आ गए हैं। यदपि मामले में जिला पंचायत सीईओ से सम्पर्क का प्रयास किया गया। लेकिन कोई जवाब नहीं आया है।

close