अग्निपथ के खिलाफ..कांग्रेस का सत्याग्रह..अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं को व्हिप…यहां-यहां होगा प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने भी व्हीप जारी कर अग्निपथ योजना के खिलाफ एक दिवसीय सत्याग्रह प्रदर्शन का एलान किया है। जिला कांग्रेस के दोनो अध्यक्षों ने बताया कि 27 जून को विधानसभा स्तर पर सुबह 10 बजे से दोपहर के बीच कांग्रेस के सभी सिपाही निर्धारित जगह एकत्रित होकर सत्याग्रह करेंगे। इस दौरान केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करेंगे।
                  जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और नेता 27 जून सोमवार को एक दिवसीय सत्याग्रह करेंगे। सभी कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक केंद्र की मोदी सरकार की नई सेना भर्ती योजना अग्निपथ का विरोध करेंगे।
              जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया की जिले में विधानसभावार सभी कार्यकर्ता निर्धारित जगह एकत्रित होंगे। कोटा विधाननसभा मे  रतनपुर, मस्तूरी  विधानसभा में  मस्तूरी स्थित जोंधरा चौक, बिल्हा  विधानसभा में  शनिचरी बाजार, तखतपुर विधान सभा मे पुराना बस स्टैंड और  बेलतरा विधानसभा के मटियारी में  सत्याग्रह किया जाएगा।
           विजय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधानसभावार आयोजित सत्याग्रह की अगुवाी करने वाले नेताओं के नाम का एलान कर दिया है। कोटा विधानसभा  में सत्याग्रह की अगुवाई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करेंगे। मस्तूरी में दिलीप लहरिया,बिल्हा अरुण सिंघानिया  तखतपुर में संसदीय सचिव रश्मि सिंह,बेलतरा में चुन्नीलाल साहू सत्याग्रहियों की कमान संभालेंगे।
             शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय ने बताया कि बिलासपुर विधानसभा में सत्याग्रहियों की अगुवाई नगर विधायक शैलेष पाण्डेय के हाथों में होगी। दोनो जिला अध्यक्षों ने बताया कि इस दौरान सभी कांग्रेस नेता मोदी सरकार पर युवा और सेना विरोधी समेत राष्ट्र विरोधी भर्ती योजना अग्निपथ को वापस लेने का दबाव बनाएंगे।
close