गाड़ी बन्द होने के खिलाफ…काला कपड़ा पहन कांग्रेसियों का प्रदर्शन..सिलेन्डर के साथ किया महंगाई का विरोध.. कहा..कारगुजारियों पर पर्दा डालने अभिनेत्री को बुलाया

BHASKAR MISHRA
6 Min Read
बिलासपुर—केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष की अगुवाई में कांग्रेसियों ने काला झण्डा दिखाकर स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने गैस सिलेन्डर लेकर प्रदर्शन भी किया। हुंकार रैली में शामिल होने रायपुर से बिलासपुर पहुंचने के पहले तिफरा में प्रदर्शन के दौरान तखतपुर,बिल्हा, मस्तूरी,बेलतरा, कोटा ,तिफरा,सँकरी, सिरगिट्टी ,सीपत, रतनपुर,कोटा से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस ,सेवादल, युवा कांग्रेस ,एनएसयूआई ,सहित विभिन्न मोर्चा संगठनों ने भी हिस्सा लिया। 
 
                   जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय की अगुवाई में कांग्रेसियोे ने काला झण्डा और सिलेन्डर के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का तिफरा में विरोध किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेसियों ने स्मृति ईरानी गो बैक ”  गो बैक  का नारा भी लगाया।
 
                     कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कुछ अनूठे अंदाज में किया। इस दौरान सभी कांग्रेसी कांग्रेसी गले मे टमाटर,नीबू ,सब्जियों का माला पहनकर ,बढ़ती महंगाई और नरेंद्र मोदी की अकुशल आर्थिक प्रबन्धन का विरोध किया। कांग्रेस नेत्रियों ने भी स्मृति ईरानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। हाथ मे  तख्ती ,सिलेंडर लेकर  केंद्रीय मंत्री को तत्कालीन समय महंगाई  के खिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन को याद दिलाया।
       
पुलिस की चाक चौबन्द व्यवस्था
 
            कांग्रेस की तरफ से एक दिन पहले केन्द्रीय मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एलान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तिफरा को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया था। चारो तरफ पुलिस ही पुलिस नजर आयी। एडिश्नल एसपी पूरे समय मौके पर मौजूद होकर एक एक गतिविधियों पर नजर बनाकर रखा। इस दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट नजर आया।
 
                     ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि विरोध छत्तीसगढ़ की गरीब जनता के अधिकार के लिए किया जा रहा है। लम्बे वर्षों से पैसेंजर गाड़ियों का परिचालन बन्द है। ,छोटे छोटे पैसेंजर स्टापो को बंद कर दिया गया है। ट्रैन और स्टापेज बन्द होने से ग्रामीण अंचल में दुकानदारी करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गरीबों को न्याय दिलाने के लिए मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाना बहुत जरूरी है। केन्द्रीय मंत्री का विरोध कर मोदी सरकार को जगाना भी जरूरी है। 
 
                           विजय केशरवानी ने कहा कि अच्छा होता कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी तब कहां थी जब भाजपा सरकार में महतरियो का कोख निकाला गया। नसबन्दी कांड में दो दर्जन से अधिक महिलाओं की मौत हो गयी। तब स्मृति ईरानी को प्रदेश की महताराइयों की याद क्यो नहीं आयी। स्मृति जुबिन ईरानी को उत्तर प्रदेश,गुजरात,उत्तराखण्ड जैसे राज्यो में हुंकार महतारी रैली करने की जरूरत है। जहाँ बिलकस  बानो के रेपिस्टो के आजाद कर दिया जाता है। हाथरस और उन्नाव रेप हत्या कांड,के दोषियों को बचाया जाता है। विजय ने कहा छत्तीसगढ़ में भाजपा बेनकाब हो चुकी है। इसलिए अभिनेत्री को बुलाकर पाप को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। 
 
यात्रियों और प्रदेश की जनता के साथ अन्याय
 
         विजय केशरावनी ने बताया कि पिछले एक साल में रेलवे प्रशासन ने आधा दर्जन से अधिक बार कम से सात बार दर्जनों यात्री गाड़ियों को बन्द किया है। जनता ने दबाव बनाया तो रेलवे प्रशासन ने कुछ एक दिन चुनिन्दा यात्री गाड़ियों का परिचालन कियाय़। इसके बाद बन्द कर दिया। ऐसा लगता है कि रेलवे प्रशासन ने केन्द्र सरकार के इशारे पर बिलासपुर समेत संभाग की जनता को परेशान करने का बीड़ा उठा लिया है।
        
अब क्यों नही कर रही प्रदर्शन
 
                              नौटंकी और धरना प्रदर्शन में माहिर केन्द्रीय मंत्री ईरानी की अभिनय प्रतिभा से हम अच्छी तरह वाकिफ है। जब पेट्रोल डीजल का दाम 65 रूपए हुआ करता था। उस समय मंहगाई के नाम पर सिलेन्डर सिर पर उठाकर हायतौबा कर रही थी। आज सिलेन्डर, पेट्रोल,डीजल का दाम आसमान पर है। ऐसे में कम से कम उन्हें जमीन पर तो महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करना चाहिए। लेकिन मोदी भक्त स्मृति ऐसा हरगिज नहीं करेंगी।
 
  इन लोगों ने किया प्रदर्शन
 
प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, पूर्व विधायक सिया राम कौशिक,मत्स्य बोर्ड उपाध्यक्ष राजेन्द्र धीवर,  बेलतरा प्रत्याशी राजेन्द्र साहू ,चित्रकान्त श्रीवास,,शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष  लक्ष्मी नाथ साहू, गीतांजलि कौशिक,नागेंद्र राय,जावेद मेमन, रमेश सूर्या,विनोद साहू,बिहारी देवांगन,झगरराम सूर्यवंशी,भुवनेश्वर यादव, सीमा घृतेश, नीरज जायसवाल, शिल्पी तिवारी,बिंदु जायसी,सुभाष ठाकुर,शेख निजामुद्दीन,राजेन्द्र वर्मा,हरमिन्दर शुक्ला, पंकज सिंह, राजाराम ठाकुर, जितेन्द्र पांडेय, संदीप यादव, नानक रेलवानी, मनोज पांडेय, बृजेश शर्मा, अनिल यादव,अभिषेक दुबे, शेरू खान, अजरा खान,अखिलेश गुप्ता,कांशी रात्रे,शोभा चाहिल,गौरव अग्रवाल, जितेंद्र कौशिक, सत्येंद्र सोनी अमित यादव, शिव यादव, गौरव ठाकुर, लकी मिश्रा, नेहा लहरिया  अंजू सोनीबाबा खान शहजादा, रूपनारायण बच्छ, गणेश रजक [अतहर खान, रफीक खान,आशीष शर्मा, संजय यादव आदि उपस्थित थे।
close