प्रदर्शन अनुमति कानून के खिलाफ प्रदर्शन की मांग..भाजपा का आवेदन..अनुमति का इंतजार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—भाजपा जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से 16 मई को जेल भरो आंदोलनर, रैली और कलेक्टर घेराव की अनुमति के लिए आवेदन किया है। भाजपा नेता ने बताया कि आवेदन में सार्वजनिक कार्यक्रमों, आयोजनों की पूर्व अनुमति लेने की अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने की मांग किया है।
 
            भाजपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी कर लोकतंत्र की हत्या का षडयंत्र का प्रयास किया है। राज्य शासन के आदेश के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने 16 मई को जेल भरो आंदोलन का एलान किया है। हमने जिला प्रशासन से आवेदन देने के साथ ही धरना प्रदर्शन किये जाने को लेकर अनुमति दिए जाने की मांग की है।
 
          जिला भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश का पुरजोर विरोध किया जाएगा। भाजपा ने एक मई को प्रेसवार्ता कर अल्टिमेटम दिया था कि यदि 15 दिनों के अन्दर काला कानून वापस नहीं लिया गया तो समूंचे राज्य में एक साथ जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।  बावजूद इसके आज दिनांक तक प्रदेश सरकार ने काला कानून आदेश वापस नहीं लिया है।
 
               हमने कानून के दिशा निर्देशों के अनुसार 16 मई को प्रदर्शन को लेकर अनुमति दिए जाने का जिला प्रशासन से निवेदन किया है। सोमवार को सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय बिलासपुर के नेहरू चौक से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया जाएगा। 

TAGGED: , ,
close