अग्रवाल परिवार ने किया दस आक्सीजन सिलेन्डर समर्पित..विजय ने किया शुभारम्भ..बताया..जनहित में होगा उपयोग..कार्यालय में हमेशा रहेगा उपलब्ध

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-जिला कांग्रेस कमेटी ने कोरोना पीड़ितों को वैकल्पिक राहत पहुंचाने 10 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मशीन मरीजों को समर्पित किया है। मशीन को बिल्हा मे आयोजित सादगी भरे कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी  अध्यक्ष विजय केशरवानी और अंकित गोरहा के हाथों कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
 
                 कोरोना महामारी के दौरान आक्सीजन मशीन की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण ने 10 आक्सीजन कन्स्ट्रेटर मशीन जनता समर्पित किया है। विजय केशरवानी ने शनिवार को कांग्रेस के अन्य नेताओं की मौजूदगी में मशीन का  विधिवत शुभारम्भ बिल्हा में किया। केशरवानी ने बताया कि उपलब्ध दस मशीनों में से आठ मशीनें ग्रामीण अंचल में जबकि दो मशीनें कांग्रेस भवन तिलक नगर बिलासपुर में रखा जाएगा।
 
             विजय ने बताया कि सभी दस मशीनें वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय गोवर्धन अग्रवाल की स्मृति में उनके पुत्र जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री गौरव अग्रवाल और वैभव अग्रवाल ने जनहित में समर्पित किया है।
 
               जानकारी देते चलें कि कोविड-19 महामारी की चपेट आज पूरी दुनिया है। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ समेत बिलासपुर भी महामारी  से अछूता नहीं है। ऐसे में गौरव और वैभव अग्रवाल का समर्पण कोरोना मरीजों के इलाज में ना केवल मील का पत्थर साबित होगा। बल्कि हमेशा याद भी रखा जाएगा।
 
                       जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष ने बताया कि सभी 10 आक्सीजन सिलेन्डर कोविड 19 संक्रमित व्यक्ति के इलाज में वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में प्रयोग किया जाएगा। हम जानते हैं कि आक्सीजन सिलेन्डर इलाज का स्थायी समाधान नहीं है। लेकिन जब किसी मरीज का ऑक्सीजन लेवल इलाज तक पहुंचने से मानक से नीचे आता है।  हॉस्पिटल में भर्ती होने से पहले मरीज को फौरी राहत देने में मशीन कारगार साबित होगी।
 
            मशीन के माध्यम से मरीज लगातार तीन से चार घंटे तक बिना किसी बाधा के ऑक्सीजन प्राप्त कर सकेगा। मशीन को पन्द्रह से बीस मिनट के बाद दुबारा उपयोग किया जा सकता है।  मशीन जनसामान्य को निशुल्क उपलब्ध रहेगा। 
 
              कांग्रेस नेता ने बताया कि अग्रवाल  परिवार  ने  मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग किये जाने से लेकर जन सामान्य के सहयोग में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। 10 आक्सीजन सिलेन्डर का दिया जाना परिवार की मानव सेवा के प्रति समर्पण को जाहिर करता है। विजय ने कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की जरूरत होने पर कोई भी व्यक्ति जिला कांग्रेस कार्यालय और गौरव अग्रवाल से संपर्क कर हासिल कर सकता है।
 
              आक्सीजन गैस सिलेन्डर समर्पण शुभारम्भ कार्यक्रम जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण विजय केशरवानी जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री अंकित गौरहा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गीतांजलि कौशिक जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष विमल अग्रवाल जिला कांग्रेस कमेटी  संयुक्त महामंत्री गौरव अग्रवाल,वैभव अग्रवाल,जितेंद्र कौशिक इस दौरान विशेष रूप से मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close