स्वर्गीय रामबाबू सोंथलिया को “अग्र रत्न सम्मान” देकर गौरवान्वित हुआ अग्रवाल समाज

Shri Mi
4 Min Read

बिलासपुर।स्व. रामबाबू सोंथालिया का जन्म 26-10-1940 को बिलासपुर के प्रतिष्ठित सोंथालिया परिवार में हुआ था। उनकी पूरी शिक्षा बिलासपुर में ही हुआ और SBR कॉलेज से इंग्लिश में M.A. की डिग्री अर्जित करने के पश्चात कुछ वर्षों तक वे पारिवारिक व्यापार में संलग्न रहें। साथ ही सामाजिक एवं राजनैतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे। जिससे शहर में उनकी विशेष पहचान बन गई। सांसद स्व. श्रीकांत वर्मा उनके राजनीतिक गुरू थे,मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री स्व बी आर यादव से उनके नज़दीकी सम्बंध रहे । म.प्र. के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री अर्जुन सिंह जी के कार्यकाल में बिलासपुर विकास प्रकरण (BDA) का गठन हुआ। जिसके प्रथम अध्यक्ष बहुमुखी प्रतिभा के धनी स्व. रामबाबू सोंथालिया जी को बनाया गया और ये उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट रामबाबू बन गया। बिलासपुर के चौमुखी विकास को ललक लिए वे उसे मूर्त रूप देने में जुट गए। और सबसे पहले रेलवे क्षेत्र के माल धक्के से सबसे बड़ी थोक मंडी को व्यापार विहार से स्थांतरित करने की योजना बनाई।

जिसके लिए उन्हें बहुत विरोध झेलना पड़ा था। परन्तु दृढ़ निश्चमी रामबाबू इससे जरा भी विचलित नहीं हुए। जिसके फल स्वरूप व्यापार विहार आज पूरे संभाग ही नहीं वरन पूरे प्रदेश की एक बड़ी एवं सुव्यवस्थित मंडी बन गई। जहाँ प्रतिदिन करोड़ो का व्यापार होता है।व्यापार विहार रोड से लिंक रोड को जोड़ने के लिए श्रीकांत वर्मा मार्ग की कल्पना उन्होने ही की थी। जो आज शहर का अतिव्यस्ततम व्यावसायिक केन्द्र बन गया है। अरपा के उस पार राजकिशोर नगर उन्ही की देन है, जिसकी वजह से सीपत रोड़ पर एक नया बिलासपुर परिलक्षित होता है, राजकिशोर नगर में ही लगभग 77 एकड़ भूमिपर स्मृतिवन की स्थापना की गई है। जो कि आज के परिपेक्ष्य में सबसे बड़े आक्सीज़ोन के रूप में विकसित हो गया है। तथा रायपुर रोड़ पर यदुनंदन नगर की टाउनशिप उन्ही के कार्यकाल मे तैयार किया गया। असहाय व बेसहारा वृद्धजनों के लिए कल्याण कुंज वृद्धाश्रम की स्थापन उन्होंने ही की। जहां लगभग 70 वृद्धजन खुशनुमा माहौल में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इस तरह उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की लंबी फेहरिस्त है।

व्यावसायिक पृष्टभूमि से होते हुए भी उनका विजन अद्‌भुत था। और बिलासपुर के चौमुखी विकास के लिए जीवन पर्यन्त प्रयत्नशील रहें। इसके लिए उन्हें “नगर शिल्पी “की उपाधि से भी नवाजा गया ।
कुछ दिनो पूर्व नगर निगम बिलासपुर ने व्यापार विहार स्मार्ट रोड़ का नामकरण स्व. रामबाबू सोंथालिया के नाम पर किया।इस वर्ष का “अग्र रत्न” सम्मान मरणोपरान्त स्व. रामबाबू सोंथालिया को प्रदान करते हुए पूरा अग्रवाल समाज बिलासपुर गौरवान्वित हो रहा है।

यह सम्मान आज अग्रेसन जयंती कार्यक्रम में उनकी धर्मपत्नी सीता सोन्थलिया को छत्तीसगढ़ शाशन के केबिनेट मंत्री जयसिंग अग्रवाल के द्वारा प्रद्दत्त किया गया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल,पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल,अग्रवाल सभा के अध्यक्ष किशन बुधिया ,सचिव सुनील सोन्थलिया एवं अग्रवाल समाज के सभी पदाधिकारी एवं सभी अग्र बन्धु उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close