कृषि मंत्री की सहकारी बैंक अध्यक्षों के साथ बैठक ..धान खरीदी पर तैयार हुई रणनीति..चौबे ने कहा..संग्रहण केन्द्रों में जल्द से जल्द तैयार करें शेड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-प्रदेश के सभी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्षो,अपैक्स बैंक अध्यक्ष की बैठक कृषि मंत्री रविन्द्र की अपस्थिति में रायपुर में हुई। बैठक में वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी शिरकत किया।
 
                 बैठक में अपैक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर, बिलासपुर जिला सहकारी केंद्रीय  बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,दुर्ग सहकारी बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा, रायपुर सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा और सरगुजा सहकारी बैंक के अध्यक्ष राम देव राम और  एमडी कांडे साहब  शामिल हुए।
 
           बैठक में धान का समर्थन मूल्य में वर्ष की खरीदी  शुरू होने से पहले विस्तार से चर्चा हुई। चर्चा में  कृषको को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। सभी को समय मे बोरा मिले। समय मे  धान  सहकारी समितियों तक पहुंचे। समय में धान का तौल हो सके। इसके लिए समुचित प्रबंध समय से पहले किया जाए। खरीदी बिक्री के दौरान किसानों को परेशानियों का सामना नही करना पड़े। 
 
               कृषि मंत्री ने बताया कि समितियों से  धान का उठाव मार्कफेड के माध्यम से संग्रहण केंद्र जल्द से जल्द किया जाए। ताकि वजन में अंतर कम से कम हो। बैठक में इस बात को लेकर भी चर्चा हुई कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शेड बनाने का आर्डर पूर्व में दे चुके है। ताकि धान को  असमय वर्षा से धान बचाया जा सके। इसलिए शेड निर्माण में तेजी लाया जाए। 
TAGGED: , ,
close