विधानसभा में अहिरन,छपरा टोला अमृत परियोजना का मुद्दा..शैलेष के सवाल पर मंत्री चौबे का जवाब .1688 करोड़ का प्रस्ताव..अरपा बनेगी सदानीरा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
रायपुर/बिलासपुर—विधानसभा में नगर विधायक शैलेष पांडेय ने अहिरन लिंक परियोजना  और बिलासपुर जिले में प्रस्तावित छपरा टोला परियोजना के मुद्दा उठाया है। शैलेष पाण्डेय के सवाल का जवाब जल संसाधान मंत्री मंत्री रविंद्र चौबे ने दिया। चौबे बने बताया कि परियोजना वित्तीय वर्ष 2021-22 में शामिल किया गया है। प्रशासकीय स्वीकृति के बाद कार्य शुरू किया जाएगा
 
 
अहिरन परियोजना का मुद्दा
             नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने मंगलवार को विधानसभा में अहिरन खारंग लिंक परियोजना और छपरा टोला परियोजना का मुद्दा उठाया। मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि अहिरन खारंग लिंक परियोजना ” अहिरन से गाजरा नाला जल संवर्धन योजना ” अहिरन नदी पर प्रस्तावित है। परियोजना को वित्तीय वर्ष 2021-22 नवीन मद में शामिल किया गया है। छपरा टोला परियोजना बिलासपुर के खोंगसरा के समीप प्रस्तावित है। इस परियोजना को भी वित्तीय वर्ष 2021-22 के नवीन मद में शामिल किया गया है।
 
कब मिलेगा अमृत योजना का स्वाद
 
             इसके अलावा नगर विधायक शैलेष पांडेय ने विधानसभा को बताया कि पिछली सरकार के समय अमृत योजना को जोर खरोश के साथ लाया गया। लेकिन योजना को आधा अधूरा में छोड़ दिया गया। इसके चलते जनता में भारी आक्रोश है। सरकार से सवाल है कि बिलासपुर की जनता से जो वादा किया उसकी क्या स्थिति है। वादा को कब तक पूरा किया जाएगा।
 
                      शैलेष पाण्डेय के सवाल पर मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि दोनों परियोजनाओं के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। एफ.आई.सी की मीटिंग में दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति दी गयी है। प्रशासकीय स्वीकृति के लिए दोनों परियोजना लंबित है। खारंग अहिरन परियोजना की अनुमानित लागत 720 करोड़ रुपये है। इसमें जल भराव क्षमता 46 मिलियन घन मीटर है। इसमें से बिलासपुर के लिए 31 मिलियन घन मीटर रखा गया है।
 
मंत्री ने दिया सवाल का जवाब
 
छपरा टोला महत्वपूर्ण परियोजना है। पर्यावरणीय जलभराव के लिए तीन प्रकार के काम होंगे।  निस्तारित और पेयजल की भी सुविधा होगी। नदी में हमेशा पानी भरा रहेगा। इसके लिए एफ.आई.सी से स्वीकृति मिल चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति के लिए लंबित है। इसकी लागत 968 करोड रुपए है। अरपा नदी में जो बांध बनेगा उसमें 30 मिलियन घन मीटर और मट्टी नाला में 37 मिलियन घन मीटर जल उपलब्ध रहेगा।
 
सदानीरा बनेगी अरपा
 
              रविन्द्र चौबे ने बताया कि कुल 67.77 मिलियन घन मीटर की छमता है। इसके चलते  अरपा नदी में 12 महीना पानी भरा रहेगा । इससे अरपा नदी को नया जीवन मिलेगा। योजना हमारी प्राथमिकता में है जल्द ही प्रारंभ किया जाएगा। 
close