मेरा बिलासपुर
विधायक शैलेष को AICC ने बनाया पर्यवेक्षक..त्रिपुरा प्रभारी डॉ. वारे का निर्देश..पाण्डेय 4 महत्वपूर्ण सीटों की संभालेंगे कमान
शैलेष पाण्डेय को बनाया गया त्रिपुरा के चार विधानसभा का आब्जर्वर

बिलासपुर—नागाालैण्ड, त्रिपुरा और सिक्किम एआईसीसी प्रभारी ने आगामी त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा वार पर्यवेक्षकों की सूची का एलान किया है। आदेश में बताया गया है कि नगर विधा्यक शैलेष पाण्डेय त्रिपुरा मे चार महत्वपूर्ण विधानसभा सीट में पर्यवेक्षक की भूमिका में रहेंगे। डॉ.वारे के अनुसार इस दौरान शैलेष पाण्डेय अपनी चुनावी अनुभवों को स्थानीय संगठन से साझा कर पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
नागालैण्ड, सिक्किम और त्रिपुरा राज्य के AICC प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पर्यवेक्षकों की सूची को जारी किया है। डॉ. अजय वारे के अनुसार नगर विधायक शैलेष पांडेय को संगठन में उनके दीर्घकालिक अनुभवों और राजनीतिक क्षमता को देखते हुए त्रिपुरा विधानसभा में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है।
बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय को त्रिपुरा में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए चार महत्वपूर्ण विधानसभाओं का पर्यवेक्षक बनाया जाता है। शैलेष पाण्डेय चारो सामान्य सीट अगरतला , रामनगर , टाउन बोर्डोवली और , बनामालीपुर विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक की भूमिका रहते हुए चुनावी कमान संभालेंगे। सभी सीटों पर विधायक शैलेष पांडेय कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशियों की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे।
बताते चलें कि इसके पहले भी एआईसीसी के निर्देश पर नगर विधायक शैलेष पांडेय को उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मिर्जापुर, रायबरेली, फतेहपुर, जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर कोऑर्डिनेटर की भूमिका में नजर आ चुके हैं। शैलेष पाण्डेय ने बताया कि आलाकमान के विश्वास पर ना केवल खरा उतरने का प्रयास होगा। बल्कि सौंपी गयी जिम्मेदारियों को जीत के सामथ पूरा किया जाएगा।