AICC ने जारी किया डेलीगेट सूची…पर्यटन बोर्ड चैयमैन अटल श्रीवास्तव का नाम शामिल..जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाए

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने एआईसीसी डेलीगेट की सूची जारी किया है। सूची में छत्तीसगढ के विधायक मंत्रियों के अन्य जनप्रतिनिधियों समेत पदाधिकारियों को शामिल किया है। डेलीगेट सूची में बिलासपुर से प्रदेश सरकार के पर्यटन मंडल के चैयरमैन अटल श्रीवास्तव को शामिल किया गया है।
एआईसीसी ने राष्ट्रीय स्तर पर डेलीगेट सूची को जारी किया है। बिलासपुर से प्रदेश सरकार में छत्तीसगढ़ पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि चुना गया। रविवार को जारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पत्र में 53 सदस्यो का नाम जारी किया।
सूची में अटल श्रीवास्तव का नाम शामिल किए जाने पर महापौर रामशरण यादव,ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान,अरपा बेसिन प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभय नारायण राय,ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, अरपा बेसिन सदस्य महेश दुबे,  मंडी अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला ने खुशी जाहिर किया है। साथ ही शुभकामनाएं दी है। 
close