गाधी जयंती को मनाएंगे स्वच्छ अक्टूबर…निकाय और प्रभारी मंत्री ने कहा….आमलोगों को दें सफाई का मंत्र

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG-20170913-WA0010बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारियों की बैठक भाजपा कार्यालय में हुई। बैठक को प्रभारी मंत्री अजय चन्द्राकर ने संबोधित किया। उन्होने 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने को कहा। चन्द्राकर ने भाजपा नेताओं से कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती को स्वच्छ 2 अक्टूबर के रूप में मनाया जाए। 15 सितम्बर से इस महान मंत्र को कार्यकर्ता घर-घर पहुॅचाएं।
            स्वास्थ्य मंत्री अजय चन्द्राकर ने भाजपा नेताओं को संबोधित किया। उन्होने कहा कि  स्वच्छता के लिये कोई न कोई कदम उठाये, परिश्रम में हिस्सेदार बने। स्वच्छता के लिये लोगों को जागरूक करें। अस्पतालों के आसपास, पार्क, बगीचों और सामुदायिक केन्द्रों में सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाएं। बस स्टैण्ड पर स्वच्छता अभियान समेत मंडल स्तर पर मेडिकल कैम्प लगाये।

                                नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में श्रम दान का कार्यक्रम रखा गया है। भाजपा के कार्यकर्ता सिम्स में रक्त दान करेंगे। सिम्स परिसर में सफाई अभियान के अलावा पौधरोपण भी करेंगे। निकाय मंत्री ने कहा कि सेवा का अर्थ दूसरे के जीवन को खुशहाल बनाना है। भाजपा सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति के ईलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं कर रही है। आमजनों को जानने की जरूरत है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, महापौर किशोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, विक्रम सिंह, चांदनी भारद्वाज, समेत भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।

close