मोहम्मद अकबर व अटल श्रीवास्तव ने किया ग्रामीणों से संवाद.कहा-GPM को बनाएंगे प्रदेश का सबसे सुन्दर जिला..सीएम ने दिया अरबो की सौगात..होगी असली की जीत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- मंगलवार को मरवाही विधानसभा कांग्रेस संगठन प्रभारी पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने गौरेला ब्लाक सेक्टर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान बैठक में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को रिचार्ज किया। साथ ही वन मंत्री ने सभी को चुनावी टिप्स दिए। सभी को सरकार की जनहित योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही।
 
                 मंगलवार को प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर और मरवाही विधानसभा संगठन प्रभारी और पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव  ने पदयात्रा कर जगह जगह नुक्कड सभाओं को संबोधित किया। वन मंत्री और उपाध्यक्ष आम ग्रामीण जनता के बीच पहुंचकर प्रदेश सरकार जनहितकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। वन मंत्री और  अटल ने कहा कि मात्र बीस महीने में भूपेश सरकार ने विकास की नई ईबारत लिखी है।
 
                 गांव गांव में आयोजित नुक्कड़ सभा में मोहम्मद अखबर और अटल श्रीवास्तव ने बताया कि नकली आदिवासी नेता ने मरवाही विधानशबा को विकास से मरवाही को 20 साल पीछे धकेल दिया है। अब समय असली का चुनने का है। चुनाव जीतने के बाद डॉ. के.के.ध्रुव मरवाही के लिए विकास की ईबारत लिखेंगे। अब तक मरवाही विधानसभा में अरबो की सौगात सरकार ने दी है। नया जीला बनाया गया है। सीएम ने पदयात्रा के दौरान जो वादा किया उसे उन्होने निभाया है। अब जीपीएम को प्रदेश का सबसे अच्छा हरियर जिला बनाना है।
 
     नुक्कड़ सभा के अलावा मोहम्मद अकबर और मरवाही प्रभारी अटल श्रीवास्तव ने गौरेला ब्लाक के सेक्टर प्रभारियों की बैठक को भी संबोधित किया। दोनों नेताओं ने बताया कि चुनाव में उन्हें सक्रिय भागीदारी किस तरह निभाना है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close