मेरा बिलासपुर

अल-सुबह चला पुलिस का डंडा..सैकड़ों वारंटी गिरफ्तार..15 फरार आरोपी भी पकड़ाए..बदमाशों की नींद हुई हराम..अलग अलग थानों में कार्रवाई

बिलासपुर—-*बिलासपुर पुलिस ने अल सुबह सघन काबिंग गश्त किा है। इस दौरान चलाए गए विशेष अभियान के तह पुलिस ने आपराधिक और असामाजिक तत्वों , गुंडा निगरानी बदमाशों पर कार्यवाही को अंजाम दिया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी भी पुलिस ने की है। अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप की अगुवाई में चलाया गया। काबिंग गश्त में राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी और पूरा अमला शामिल हुआ।
          अल सुबह पुलिस की संयुक्त टीम ने  अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप की अगुवाई में विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। सुबह 4 बजे शुरू किये गए अभियान में राजपत्रित अधिकारियों के अलावा थाना स्टाफ भी अभियान में शिरकत किया। पुलिस टीम ने लम्बे समय से फरार आरोपियों की गिरफ़्तारी को अंजाम दिया। साथ ही जगह जगह सघन चेकिंग अभियान भी चलाया।
             इस दौरान थाना सिविल लाइन से  सर्वाधिक 12 वारंटी संदेहियों को गिरफ्तार किया गया। उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान पारूल माथुर के निर्देश पर चलाए गए अभियान में कई अपराधियों को गिरफ्तार जेल भी दाखिल कराया गया। .रतनपुर में मदनपुर डकैती कांड के 3 फरार आरोपियों को भी धर दबोचा गया है।
                 उमेश कश्यप ने बताया कि तोरवा में स्कूली परीक्षा के समय बच्चों के 19 मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी और खरीदारों को गिरफ्तार किया गया है। चकरभाठा थाना क्षेत्र में घरों में नकबजनी करने वाले आरोपियों को भी पकड़ा गया है।  इसके अलावा पाक्सो 376 के आरोपी को धर दबोचा गया है। पचपेड़ी में 1 नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया गया है। सिविल लाइन में 354 और 302 क आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।
        एडिश्नल एसपी ने जानकारी साझा किया कि थाना सरकंडा, चकरभाठा , सिरगिट्टी , कोतवाली, कोनी, तरबाहर, सकरी,कोटा,पचपेड़ी,कोतवाली, मस्तूरी, रतनपुर, बिल्हा में भी अलग से अभियान चलाकर कुल 62वारंटियों की गिरफ्तार किया गया है। 
                 गिरफ्तार किए गए आरोपियों में करीब 23 आरोपी लम्बे समय से फ़रार चल रहे थे। बिलासपुर पुलिस ने क्षेत्र के 65 से अधिक गुंडा, निगरानी और माफ़ी बदमाशों के खिलाफ चेकिंग अभियान भी चलाया है।  क्षेत्र में सक्रिय 15 गुंडा बदमाशों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ  प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाएगा। सभी वारंटियों  का मुलाहिजा कर  न्यायालय में पेश किया जाएगा।
                          उमेश कश्यप के अनुसार बिलासपुर पुलिस ने रेलवे स्टेशन बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रात्रि में सोने वालों बाहरी असामाजिक तत्वों की चेकिंग कर उचित कार्रवाई को अंजाम दिया है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शांति के साथ सेवा सहकारी समिति का गठन
Back to top button
close