2 दिन तक फिर बदलेगा मौसम, 7 मार्च तक इन राज्यों में बारिश की संभावना

Shri Mi
4 Min Read

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi weather) समेत उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम (Weather change) में बदलाव की स्थिति बन सकती है। दिल्ली में तीव्र हवा चलने के आसार जताए गए हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश बिहार-झारखंड में हल्की बूंदाबांदी स्थानीय मौसम के मुताबिक जाहिर की गई है। IMD Alert की माने तो पर्वतीय राज्य में बदल रहे मौसम का बदलाव मैदानी हिस्सों पर भी दिखने की संभावना है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पर्वतीय राज्य में मौसम के बदले तेवर का असर अन्य प्रदेश पर सकता है। राजधानी दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी मौसम साफ रहेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मध्यप्रदेश (MP Weather) में शनिवार और रविवार को मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश के कई हिस्से में रविवार को बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ कहीं कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी आशंका जताई गई है। रायसेन, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, बालाघाट मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। इसके अलावा नरसिंहपुर में भी बिजली चमकने के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

वही मध्य क्षेत्रों में 15 मार्च के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जाएगी। होली के बाद लू चलने की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के क्षेत्र प्रभावित होंगे। इधर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम साफ रहा है। शनिवार को शिमला में प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार जताए गए।

हालांकि 6 और 7 मार्च को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रविवार से एक बार फिर से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जहां 2 दिन का भारी बारिश का अलर्ट, हिमस्खलन और बर्फबारी का भी अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल में गुरुवार देर रात तक हिमपात होने की वजह से क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। इधर उत्तर प्रदेश में भी पर्वतीय राज्यों के बदलते मौसम का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो उत्तर प्रदेश के कई हिस्से में रविवार को बारिश की संभावना जताई गई है। शनिवार और रविवार को अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा यूपी के अन्य हिस्से मे आंशिक या पूरी तरह से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग द्वारा कुछ दिन पहले भी उत्तर प्रदेश में 5 मार्च तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया था।

इससे पहले दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग और भूमध्य रेखा हिंद महासागर के ऊपर एक गहरे दबाव का क्षेत्र निर्मित हुआ है। जिसके बाद जम्मू कश्मीर लद्दाख के आसपास कहे थे पर एक पश्चिमी विक्षोभ निर्मित हुए हैं। वहीं एक और पश्चिम विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। तीन सिस्टम एक्टिव होने की वजह से पर्वतीय क्षेत्रों में इसका खास असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा पश्चिम हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

वहीं तमिलनाडु अंडमान निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्से में भी बारिश जारी रहेगी। 5 से 7 मार्च के बीच उत्तरी तटीय तमिलनाडु दक्षिणी आंध्र प्रदेश के आसपास के हिस्से में बारिश की उम्मीद जताई गई है। इसके अलावा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक सहित है और 7 मार्च को जम्मू कश्मीर, गिलगित, बालटिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख और हिमाचल सहित उत्तराखंड के अनेक हिस्सों में मध्यम और भारी बारिश सहित बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close