महाराजा डेयरी चोरी में शामिल सभी पांच आरोपी गिरफ्तार..एक महिला भी शामिल..भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—पुलिस ने सरकन्डा थाना क्षेत्र लिंगियाडीह स्थित महाराजा डेयरी में हुई चोरी का खुलासा किया है। एक महिला समेत कुल पांच लोगो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक लाख से अधिक नगदी समेत लोहे का रॉड जब्त किया गया है।
 
            पुलिल ने खुलासा किया है कि महाराजा डेयरी में चोरी की घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी विनोद कुमार पांडे संचालक महाराजा डेयरी लिगीयाडीह ने चोरी रिपोर्ट दर्ज कराया। विनोद ने अपनी शिकायत में बताया कि 24 अक्टूबर 2021 को अपने घर से 2 लाख रुपए नगदी  बैंक में जमा करने लाया था। छुट्टी का दिन होने के कारण बैंक बंद था। इसलिए 2 लाख रूपए काउंटर में रख दिया। और दुकान में ताला लगाकर घर चला गया था। 
 
              25 अक्टूबर 2021 के सुबह दुकान खोलते समय देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। दुकान में रखे नगदी रकम की चोरी हो गयी है। शिकायत पर सरकन्डा पुलिस ने आईपीसी की धारा 457,380 का अपराध कायम किया।
 
           एडिश्नल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि मामले में जांच पड़ताल के दौरान मुखबीर से जानकारी मिली कि घटना की रात्रि दुकान के आसपास गोपी निषाद को अपने साथियों के साथ संदिग्ध हालत में घूमते देखा गया है। खबर मिलने के बाद  परिवेश तिवारी अपनी टीम के साथ घेराबन्दी कर संदेही गोपी निषाद को  धर दबोचा। पूछताछ के दौरान गोपी निषाद ने अपने साथी गुजू उर्फ मनोज भट्ट, प्रकाश राजगीर और मोती निषाद के साथ मिलकर चोरी की वारदात किया जाना कबूल किया। र
 
         गोपी निषाद ने बताया कि चोरी के बाद नगद को अपनी मां राधिका निषाद के पास छिपा कर रखा है। आरोपी गोपी निषाद के बयान के बाद अन्य साथी गुजू उर्फ मनोज भट्ट, प्रकाश राजगीर, मोती निषाद और राधिका निषाद को थाना लाकर पूछताछ हुई। सभी महाराजा डेयरी में चोरी की अपराध कबूल किए जाने के साथ ही रूपया छिपाने का जुर्म कबूल किया।
 
                  उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपियों के पास से नगदी 200000 रुपए में से कुल 110000 बरामद किया है। घटना में ताला तोड़ने के लिए उपयोग किए गए लोहे का रॉड और प्रार्थी का बैंक पासबुक भी बरामद किया गया है।
 
आरोपियों को भेजा गया जेल
 
             एडिश्नल एसपी ने बताया कि आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाना है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी है। महिला आरोपी का नाम राधिका निषाद मुख्य आरोपी गोपी निषाद की मां है। इसके अलावा गोपी निषाद समेत मोती निषाद गुरु उर्फ मनोज भट्, प्रकाश राजगीर को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी सरकन्डा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। 
close