तीनों शिकारी गिरफ्तार..करंट से हिरन का किया शिकार..1व्यक्ति की मौत.आरोपियों ने कबूला जुर्म

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—- बिजली करंट से चीतल  का शिकार में शामिल  तीन आरोपियों को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304, विद्युत अधिनियम की धारा 135 और वन्यजीव संरक्षण 09 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा। बताते चलें कि करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की भी मौत हुई है।
पकड़े गए तीनों आरोपियों का नाम
1) बीरबल कुमार पोर्ते पिता रतिराम पोर्ते निवासी सिल्ली बोईदा, कुसमुंडा, जिला कोरबा
2) महिपाल सिंह मरावी पिता गिरधारी सिंह मरावी निवासी कनई, सीपत, जिला बिलासपुर
3) जनक नाई पिता तालेश्वर प्रसाद निवासी लोटनापारा,जयंती नगर, कुसमुंडा, जिला कोरबा
                   सीपत पुलिस के अनुसार 29 मई 2022 को करीब 7:30 बजे जानकारी मिली कि ग्राम कनई स्थित सतीमुड़ा तालाब के पूर्वी छोर पर  रूप सिंह गोड और चितल/हिरण की बिजली करंट लगने से मौत हो गयी है।
             जानकारी के बाद वन विभाग को अवगत कराया गया।  प्रशिक्षु आईपीएस विकास कुमार भी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर 9  बजे के आसपास पहुंचे। प्रारंभिक जांच पड़ताल के दौरान जानकारी मिली कि कनई निवासी रूप सिंह गोड़ को महिपाल सिंह, बीरबल कुमार पोर्ते निवासी सिल्ली और एक अन्य व्यक्ति के साथ रात्रि में देखा गया था। तीनों सतीमुड़ा तालाब के पास शिकार करने के उद्देश्य से आए थे। 
                 तीनों ने मिलकर जंगली जानवर को फसाने के लिए तलाब के पूर्वी छोर के मेड की तरफ बांस का खूंटी गाड़ा। और  तार लपेटकर विद्युत खंभा से विद्युत चोरी कर तार करंट दौड़ाया। इसी दौरान आरोपियों की गतिविधियों से जंगली जानवर चीतल और रूप सिंह गोंड करंट की चपेट में आ गए। और दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। 
             घटनास्थल पर सीपत थाना पुलिस उप निरीक्षक रामनिरंजन राठिया और मुकेश सूर्यवंशी ने मर्ग कायम किया। वन विभाग के साथ मिलकर अन्य जरूरी कार्रवाई को अंजाम दिया।इसके बाद आरोपियों की पतासाजी शुरू हुई। जानकारी मिली कि शिकारी ग्राम सिल्ली बोईदा के तरफ गए हैं। 
             ग्राम सिल्ली बोईदा में छानबीन के दौरान  दो आरोपियों बीरबल कुमार पोर्ते और महिपाल सिंह मरावी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान बीरबल कुमार पोर्ते ने बताया की तीसरा व्यक्ति जनक नाई निवासी ग्राम लोटनापारा का है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने जनक नाई के घर पर धावा बोला। लेकिन मौके पर नहीं मिला। इसके बाद देर रात्रि करीब ढाई बजे रणनीति बनाकर जनक नाई के घर पर धावा बोला गया। आरोपी को धर दबोचा गया। 
         आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की  धारा 304, 135 विद्युत अधिनियम एवं धारा 09 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत  अपराध दर्ज किया गया। सीपत पुलिस के अनुसार आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड के लिए पेश किया जाएगा|

Join Our WhatsApp Group Join Now
close