यहां पर होगा अमर अग्रवाल का कार्यक्रम..स्थानीय लोगों को करेंगे संबोधित..बताएंगे वार्डों की समस्या

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—भाजपा नेता अमर अग्रवाल का वार्डों में धरना प्रदर्शन और  स्थानीय लोगों से संवाद लगातार जारी है।  वार्डों में वार्ड समस्याओं को लेकर लगातार चलाए जा रहे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को समर्थन भी मिल रहा है। 19 सितम्बर रविवार को भी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल विभिन्न वार्डो में कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएंगे। 
 
          पार्टी युवा नेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि भाजपा पश्चिम मंडल के वार्ड मंगला चौक स्थित ट्रेफिक थाना के बगल में, दक्षिण मंडल में पं.दीनदयाल उपाध्याय चौक रामा मेग्नोटो मॉल के पास, वार्ड 22 और 31 में मसानगंज, पं.मिश्रीलाल मिश्रा पुस्तकालय के पास आजाद नगर, पूर्वी मंडल में हेमू नगर मेनरोड, मध्य मंडल में दयालबंद क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी, बजरंग चाल, नारियल कोठी में वार्ड समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किा जाएगा। कार्यक्रम को पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल  संबोधित करेंगे।
 
                           कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष समेत सभी मण्डल के अध्यक्ष पार्षद के अलावा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शिरकत करेंगे।
close