Google search engine

सड़क पर उतरे अमर अग्रवाल..पेड़ से निकाला कील और हटाया विज्ञापन..कहा..अभियान में शामिल हो निगम प्रशासन…बताए पांच साल की होगी जेल

बिलासपुर—-अरपा अर्पण महाअभियान “जन आंदोलन “ को धीरे धीरे व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। पूर्व निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने भी जन आंदोलन का समर्थन कर पेड़ो पर लगाए गए पोस्टर और कील कांटों का विरोध किया है। अमर ने सड़क पर उतर कर ना केवल पेड़ों पर लगाए गए पोस्टर को निकाला। बल्कि जनहित में लोगों को अभियान से जुड़कर पेड़ पौधों को बचाने की बात कही है।
पेड़ों पर लगाए गए पोस्टर, डिस्प्ले और कीट कांटों के खिलाफ धीरे धीरे बिलासपुर शहर एकजुट होने लगा है। अरपा अर्पण महा अभियान का पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी समर्थन किया है। अमर अग्रवाल ने सड़क पर उतर कर ना केवल पेड़ों से पोस्टर और कीट कांटों को निकाला। बल्कि लोगों को पेड़ पौधों को बचाने को लेकर मार्मिक अपील भी किया है।
अमर अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना नामुमकिन है। उन्होने दुहराया कि पेड़ में जीवन होता है। पेड़ों को बचाने और तकलीफ से निजात दिलाने की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इस दौरान अमर ने पेड़ों से बैनर पोस्टर भी निकाला। और लोगों को एकजुट होकर अभियान को सफल बनाने को कहा है।
अमर अग्रवाल ने कहा कि अरपा बिलासपुर की धमनी है। अरपा में अवैध रेत उत्खनन आज बिलासपुर की बड़ी चिन्ता है। उन्होने ज़िम्मेदार लोगों के प्रति रोष जाहिर करते हुए कहा कि रेत बेचकर पैसा कमाया जा सकता है। लेकिन पानी नही बनाया जा सकता । अरपा मैया पर बिलासपुर शहरवासियों की ही नहीं बल्की समस्त जीव- जन्तुओं का अधिकार है।
 अमर ने कहा कि अरपा अर्पण महाअभियान परिवार का संरक्षक सदस्य होने के नाते अपने हिस्से की ज़िम्मेदारी पूरी करने की बात कही। साथ ही महाअभियान के कार्यों की सराहना कर शहर में हरियाली के लिए जन सामान्य अभियान में शामिल होने को कहा।
अमर ने कहा कि 5 जून पर्यावरण दिवस है। बिलासपुर के समस्त पेड पौधों को किल-पिन और विज्ञापन से मुक्ति दिलाने के लिये सभी से सहभागिता की जरूरत है।  4 मई 2023 से आरंभ हुये मुहीम के कारण मात्र 30 दिनों मे हमारे बिलासपुर शहर के लगभग साठ से पैंसठ प्रतिशत पेड- पौधों से विज्ञापन को हटाया गया है। लेकिन कुछ स्वार्थी तत्व अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। मुहिम के खिलाफ पेड़ों पर आज भी कील कांटों को साथ विज्ञापन लगा रहे है। उम्मीद है कि नगर निगम ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाही करेगी।
बिलासपुरवासीयों ने स्वंयमेव पेड- पौधों को चुभन भरी ज़िंदगी से निजात दिलाने का बीड़ा उठाया है। अब बुजुर्ग, युवा, महिलाएं.बच्चे और जिम्मेदार संस्थाएँ मुहीम में शामिल होने रहे है। हमारे बिलासपुर शहर में किसी भी पेड- पौधों में कोई किल- पिन और विज्ञापन नहीं लगाया जाएगा। यदि जागरूक लोगों को कोई ऐसा करते दिखे तो उन्हें विनम्रता से मना करें। उन्हें बताए कि इस प्रकार की हरकत ग़ैरज़मानती धाराओं के तहत आता है। पॉच साल की जेल भी हो सकती है। यह जानकारी अरपा अर्पण महाभियान के अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे ने दी।

Join WhatsApp Group Join Now

close
Share to...