गोलीकांड में जख्मी सर्राफा व्यापारी से मिले अमर अग्रवाल..आलोक के बहादुरी की तारीफ,बांह से गोली निकालने अपोलो में हो रही ऑपरेशन की तैयारी

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने अपोलो अस्पताल में जाकर बिलासपुर गोलीकांड में घायल हुए 26 वर्षीय ज्वेलर्स आलोक सोनी से भेंट की। श्री अग्रवाल ने नकाबपोश डकैतों द्वारा किए गए हमले की जानकारी और हमलावरों के साथ जूझने के लिए आलोक सोनी की सराहना की।बता दे कि गणतंत्र दिवस से एक दिवस पूर्व बिलासपुर में हुए गोलीकांड में घायल ज्वेलर आलोक सोनी की स्थिति खतरे से पूरी तरह बाहर बताई जा रही है। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी उनके हाथ में लगी गोली निकालने के लिए अपोलो के डॉक्टर आलोक सोनी के हाथ का ऑपरेशन करने जा रहे हैं। जिसके जरिए उनकी बांह में धंसी गोली ‌ को बाहर निकाला जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

गौरतलब है कि पुलिस ने सोमवार को सकरी थाना क्षेत्र में नेचर सिटी के पास स्थित सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिया था। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह 6 बदमाश हाथ में रिवाल्वर लेकर घुसते हैं। और दुकानदार आलोक सोनी को खींचकर गद्दी से बीच दुकान में कालर पकड़ कर लाते हैं। इस दौरान आलोक सोनी बदमाशों का जिंदादिली से सामना करता है। इसी बीच वह एक आरोपी को पीछे पकड़ लेता है। इसके पहले चार आरोपी निकल चुके होते है। सीसीटीवी में देखा जा सकता है आरोपी लूट की नीयत घुसे थे। शायद दुकानदार से बहस हुई। और उसे बदमाशों ने घसीटकर बीच दुकान में लाया।

जब बदमाश को आलोक सोनी ने धर दबोचा तो। पीछे दूसरे बदमाश ना केवल अपने आप को आलोक सोनी के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश करता दिखाई देता है। बल्कि पीछे वाला बदमाश हमला कर गोली चलाता है। और जब वह घायल हो जाता है। आलोक सोनी पक़़ड़ पकड़े गए बदमाश से ठीली होती है। और उसने भी गोली चलाया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close