अमर और धरम लेंगे महिला नेत्रियों की बैठक…दिग्गज नेता देंगे टिप्स…चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

AMARबिdharam_laal_kaushukलासपुर–भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा की बैठक 27 अक्टूबर को होगी। बैठक का आयोजन करबला स्थित भाजपा कार्यालय में किया जाएगा। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे होने वाली बैठक में जिला स्तर की सभी महिला नेत्रियां शामिल होंगी। बैठक को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक संबोधित करेंगे। इसके अलावा निकाय मंत्री अमर अग्रवाल और विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दिवान सभी महिला नेत्रियों को चुनाव रणनीति की जानकारी देंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                               करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय महिला नेत्रियों की बैठक होगी । बैठक को प्रदेश के कद्दावर नेता संबोधित करेंगे। भारती जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक और नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल उपस्थित महिला नेत्रियों को पार्टी की दिशा निर्देशों की जानकारी देंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जरूरी रणनीतियों के बारे में चर्चा करेंगे।  दोनों नेता मतदाताओं तक सरकार की योजनाओं और उससे होने वाले लाभ की जानकारी जन जन तक पहुंचाने के लिए जरूरी टिप्स भी देंगे।

                भाजपा महिला नेत्रियों को विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू, संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी भी संबोधित करेंगे। आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे। कार्यक्रम को अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ.कृष्णमूर्ति बांधी, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पूजा विधानी भी महिला नेत्रियों के सामने अपनी बातों को रखेंगी। मतदाताओं तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को पहुचाने के बारे में भी जरूरी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

                       बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महापौर किशोर राय, भाजपा जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, महिला मोर्चा जिला प्रभारी चन्नी वर्मा, विभा अवस्थी की उपस्थिति विशेष होगी।

close