अमर ने किया शोभा यात्रा का भव्य स्वागत..नगर और प्रदेश के लिए मांगा खुशहाली का आशीर्वाद..कहा..साधु समाज के पग से धन्य होगा बिलासपुर

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—-पूर्व मंत्री अमर ने आज व्यापार विहार में आयोजित नगर निमंत्रण शोभा यात्रा का भव्य स्वागत। इस मौके पर अमर अग्रवाल और सांसद अरूण साव बिलासपुर पधारे साधु समाज के प्रति आभार भी जाहिर किया। साथ ही जिला और प्रदेश समेत देश के लिए पूर्व मंत्री और सांसद ने खुशहाली की कामना भी की।
 
                  जानकारी हो कि तीन दिसम्बर से व्यापार विहार स्थित भव्य पंडाल में देश के साधु समाज के बीच भव्य रूद्रातिरूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रूद्ररातिरूद्र महायज्ञ प्रारंभ होने के पूर्व नगर निमंत्रण शोभा यात्रा निकाली गया। शोभा यात्रा का भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल और सांसद अरूण साव ने गोलबाजार में भव्य स्वागत् किया।
 
              पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि श्री श्री 1008 स्वामी शारदानंद महाराज का सानिध्य और मार्गदर्शन बिलासपुर को हमेशा मिलता रहा है। इस बार भी स्वामी जी का आशीर्वाद बिलासपुर को मिल रहा है। स्वामी के यज्ञ और तप से रूद्रतिरूद्र यज्ञ का सुखद परिणाम समूचे समाज को मिलेगा। अमर ने बताया कि स्वामी जी के प्रयास और कृपा से बिलासपुर में 3 दिसम्बर से रूद्रातिरूद्र प्रारंभ हो गया है। महायज्ञ में देश दुनिया के संतो का समागम होगा। इसका फायदा समूचे जीव जगत को होगा। 
 
                अमर अग्रवाल ने इस अवसर पर शोभा यात्रा में शामिल संतों का पुष्प माला से स्वागत किया। अग्रवाल ने कहा कि एक बार फिर साधु समाज के पग से बिलासपुर धन्य हुआ है। साधु समाज से नगर और प्रदेश की खुशहाली के लिए आर्शीवाद मांगा है। महायज्ञ के माध्यम से प्रदेश में सुख शांति, समृद्धि, खुशहाली की बरसात होगी। लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैश्विक महामारी के खिलाफ सम्पन्न हो रहे महायत्र में शामिल होकर समाज को एकजुटता का संदेश दें। साथ ही संतवाणी को आत्मसात भी करें।
 
              इस अवसर पर सांसद अरूण साव, भाजपा जिला अध्यक्ष , पूर्व मेयर किशोर राय, पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल, पूर्व पार्षद विजय ताम्रकार, पार्षद रंगा नादम, अमित तिवारी, बंधु मौर्य, जयश्री चौकसे, युवा मोर्चा अध्यक्ष , राजेश मिश्रा, गोपी ठारवानी, अरविंद बोलर, नारायण गोस्वामी, चंदु मिश्रा, कमल कौशिक, निम्मा जीवनानी, कृष्ण मोहन पाण्डेय, लाला भाभा, सुनिता मानिकपुरी, रश्मि मौर्य, गीता सोनकर, कविता भोई, दाऊ शुक्ला समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित थे।
 
 
 
close