अमर की विकास खोजो अभियान..जनता से किया संवाद.. बताया..करोड़ों की city बसें हो गयीं कबाड़..सरकार के पास पैसे नहीं..भाजपा सरकार बनाएगी गरीबों का आवास

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-शहर के वार्डों में विकास खोजो अभियान के तीसरे दिन पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल वार्ड नं 13 अम्बेडकर नगर, वार्ड 29 रविदास नगर करबला,वार्ड नं 36 जलाराम मंदिर क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान अमर अग्रवाल एक एक घर पहुंचकर स्थानीय लोगों से संवाद किया। समस्याओं के साथ विकास कार्य का जायजा भी लिया। साथ ही आम जनता को होने वाली परेशानियों को लेकर निगम के साथ प्रदेश सरकार पर आक्रोश भी जाहिर किया। 
 
                       अमर अग्रवाल ने विकास खोजो अभियान के तीसरे दिन वार्ड क्रमांक अम्बेडकर नगर, रविदास नगर और तात्योटोप नगर का पैदल भ्रमण किया। जनता से सीधे संवाद कर सरकार के विकास कार्यों का जायजा लिया। साथ ही समस्याओं को लेकर नाराजगी भी जाहिर किया। अमर अग्रवाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता महेश चंद्रिकापुरे के गृह निवास से अभियान का प्रारंभ किया। नागरिकों से मुलाकात कर अमर अग्रवाल ने मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी मांगा। जनता ने अपनी समस्याओं को खुलकर पेश भी किया। वार्ड में आयोजित शिविर  में श्रमिक पंजीयन, राशन,आवास, आधार कार्ड, पैन कार्ड के लिए आवेदन किया। 
 
            शिविर में उपस्थित वार्ड वासियों से अमर अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन सरकार ने भले खारिज कर दिया है। लेकिन अगले साल जब दिसंबर माह में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी सभी आवेदनों का परीक्षण कर सबसे पहले गरीबों के आशियाना की व्यवस्था भाजपा सरकार करेगी। उन्होंने कहा छोटे शहरों की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए पूरे राज्य में केंद्र प्रवर्तित जवाहरलाल नेहरू शहरी मिशन योजना अंतर्गत 2015 में  सिटी बस सेवा आरंभ की गई थी।
 
               बिलासपुर में 40 नॉन एसी और 10 एसी बसों को  सुविधा आरंभ हुई। हजारों लोग अपने गंतव्य तक सस्ती दरों पर आना-जाना करते थे। 3 साल पूर्व कोरोना महामारी के नाम पर बसों के पहिए रोक दिए गए। सरकार की लापरवाही से सभी  बसे आज कंडम हालत में है। निगम के अधिकारी बार-बार बस सेवाओं के आरंभ होने का आश्वासन देते हैं। मरम्मत नहीं होने से सभी सिटी बस कबाड़ हो चुकी हैं। संचालन की सुविधा से जिले और संभाग की जनता अपने अधिकारों से वंचित हो रही है।
 
          अग्रवाल ने कहा बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए पूरे प्रदेश में 21 क्लस्टरों में 451 बसों की सेवाएं 70 शहरों में शुरू हुई। भारत सरकार ने केंद्रीय योजना अंतर्गत 184 करोड़ रुपए का प्रावधान किया था। अधिकांश शहरों में महामारी के काल से ही मरम्मत के अभाव में बस सेवाएं ठप्प हो गयी। कंगाल हो चुकी सरकार के पास सिटी बस सेवा के मरम्मत के लिए पैसे भी नहीं है। किसी तरह से कबाड़ में जुगाड़  कर बिलासपुर सर्किट में 6 बसों का संचालन  दिखावे के लिए किया जा रहा है। सड़क पर दौड़ रही कबाड़ बसें दुर्घटनाग्रस्त का शिकार हो रही है। बादसे में अब तक दो व्यक्तियों की जान चली गई है। सरकार के कानों में जू तक नही रेंग रहा है।
 
                 अमर ने बताया कि नवा छत्तीसगढ़ का नारा देकर छत्तीसगढ़ की जनता को कर्ज में डुबाया जा रहा है। जनता स जानती है इसलिए आम चुनाव में सबक सिखाने का जनता ने फैसला भी कर लिया है। अमर अग्रवाल ने गौरव दिवस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार ने 4 सालों में पूरे बिलासपुर को 40 साल पीछे धकेल दिया है। दिनों दिन वार्डों में समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। सरकार खोखले वादे कर गौरव दिवस मना कर जनता के पैसे बर्बाद कर रही है।
 
             विकास खोजो अभियान के दौरान अंबेडकर नगर वार्ड में एक गृहणी ने अमर अग्रवाल को बताया कि उसका जीना मुश्किल हो गया है। महिला ने बताया कि उसका बेटा सत्ताधारी दल के नेताओं के दबाव में आत्महत्या कर लिया। आज वह न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर है। अमर अग्रवाल ने शाम को विकास खोजो यात्रा का अभियान महाराष्ट्र मंडल टिकरापारा से शुरू कर यादव मोहल्ला में समापन किया। यात्रा में  संगठन के नेताओं समेत स्थानीय लोगों ने भी शिरकत किया।
Share This Article
close