हारने वाला ही जीतेगा…अमर अग्रवाल ने कहा…खेल से व्यक्तित्व का होता है चहुंमुखी विकास

BHASKAR MISHRA

17vi rajiya istriya khel pratiyogita ka samapan (8)  17vi rajiya istriya khel pratiyogita ka samapan (5)बिलासपुर—-17वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। बिलासपुर को जनरल चैम्पियनशिप का खिताब दिया गया। मुख्य अतिथि नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निकाय मंत्री ने कहा खेल कि से जीवन में चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा मिलती है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                      खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। खेल से जीवन में सहजता के साथ प्रसन्नता मिलती है।खेल जीवन का अहम हिस्सा हो इसलिए सरकार  खेल को बढ़ावा देने लगातार प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है। खेल के प्रति बच्चों में रूचि जागने की जरूरत है। यह बातें निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने राजस्तरीय खेल प्रतियोगिता समापन कार्यक्रम के दौरान कही।

          अमर अग्रवाल ने विजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि जो असफल हुए हैं उन्हें हर हालत में सफलता मिलेगी। क्योंकि असफलता ही सफलता का मूल मंत्र है। मुझे विश्वास है कि जो इस बार निराश होकर जा रहे हैं उन्हें अगली बार मैदान में जरूर सफलता मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान ने की। स्वागत भाषण जिला शिक्षा अधिकारी हेमन्त उपाध्याय ने दिया। उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश के 12 जोन से खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। नेटबाल, कबड्डी, तीरंदाजी, बेसबाल और क्रिकेट खेला गया। प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष के बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।

                महापौर किशोर राय, सभापति अशोक विधानी, शिक्षा विभाग सहायक संचालक एस.आर.कर्ष, ओलंपिक संघ बिलासपुर अध्यक्ष पंकज तिवारी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न जोन के मैनेजर, कोच, खिलाड़ी छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूली बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश की।

close