अमर ने कहा..मोदी कार्यकाल में हुआ देश का तेजी से विकास.सबको करना होगा प्रोटोकाल का पालन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-केन्द्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के सात साल पूरे होने पर  भाजपा दक्षिण मण्डल के नेताओं ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व निकाय मंत्री अमल अग्रवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। साथ ही केन्द्र सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान लोगों के बीच मास्क सेनेटाइजर का वितरण किया गया। अमर ने कहा कि कोविड पर जीत हासिल करने के लिए हमें संयम के साथ कोरोना प्रोटोकाल का गंभीरता से पालन करना होगा। 

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

            केन्द्र में मोदी सरकार के सात साल का कार्यकाल पूरा होने पर दक्षिण मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन लोगों को जागरूक करने के लिए किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने विशेष रूप से शिरकत किया।

         कार्यक्रम को संबोधित कर अमर अग्रवाल ने बताया कि इस समय देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है।  हम सभी को मिलकर अपने देश प्रदेश शहर गांव को बचाना है। इसके लिए हम सबको गंभीरता के साथ कोरोना प्रोटोकाल का पालन करना होगा। अमर ने दुख जाहिर करते हुए कहा कि कोरोना के दूसरी लहर में हमने अपनों को हमेशा के लिए खोया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना की तीसरी लहर से इंकार नहीं किया जा सकता है। इससे बचने के लिए हमें विशेष सावधानी अपनाने की जरूरत है। सभी को विशेष सावधानी के साथ सतर्कता भी रखना है। 

           अमर ने बताया कि मास्क सेनीटाइजर और 2 गज की दूरी का पूर्ण रुप से पालन करना होगा। साथ ही सभी को वैक्सीन अनिवार्य से लगवाना होगा। अमर ने कहा कि पिछले सात साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सरकार ने देश का तेजी से विकास किया है। जनहित में कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गयी है। इन योजनाओं से आम जन जीवन को भरपूर लाभ भी मिल रहा है। आज दुनिया भारत को महाशक्ति के रूप में देखता है। इसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।

             कार्यक्रम के दौरान अमर अग्रवाल ने सभी लोगों जागरण संदेश देने के साथ ही मास्क सेनीटाइजर वेपराइजर मशीन का वितरण किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल अमरजीत दुआ बेनी गुप्ता, धीरेंद्र केसरवानी जुगल अग्रवाल कमल छाबड़ा अमित तिवारी पार्षद लक्ष्मी साहू मधुसुधन राव राजेश साहू मोनू रजक मनोज कश्यप विकास एंथोनी मनीष गुप्ता अयोध्या डेहरिया राजेश रजक शोभा कश्यप संध्या चौधरीरश्मि साहू सरिता कॉमेडे चिंटू गुप्ता आयुष मेहता तनुज वोहरा लकी ठाकुर आशीष राव अंकित गुप्ता बीएन राव इदरीश खान कयूम अली ओंकार केसरवानी अनिल केसवानी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

TAGGED: , , ,
close