अमर अग्रवाल ने कहा..सरकार को देना होगा गरीबों का चावल..जंगी प्रदर्शन में शामिल होंगे कार्यकर्ता ..सड़क से सदन तक लड़ेंगे गरीबों की जंग

Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
बिलासपुर— गरीबों को केन्द्र मद से दिए गए चावल का वितरण नहीं किए जाने के खिलाफ भाजपा ने धरना प्रदर्शन का एलान किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार गरीबों का चावल खुद पचाना चाहती है। सरकार के मंसूबें को किसी भी सूरत में साकार नहीं होने दिया जाएगा।
 
             पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने राज्य सरकार पर चावल चोरी का आरोप लगाया है। अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का निःशुल्क 5 किलों चॉवल छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हितग्राहियों को नही दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गरीबों के अधिकार के लिए 10 अक्टूबर को विधानसभा क्षेत्र में धरना प्रदर्शन करेंगे। सरकार को गरीबों का चावल देना ही होगा। जरूरत पड़ी तो गरीबों के अधिकार के लिए जंगी प्रदर्शन भी किया जाएगा।
 
           भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का निःशुल्क 5 किलों चॉवल छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार वितरण नहीं कर रही है। कार्य योजना अनुसार प्रदेश के सभी विधानसभा में 10 से 12 अक्टूबर तक कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
 
             10 अक्टूबर 2021 रविवार को दोपहर 1 बजे से बिलासपुर विधानसभा का विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन विकास भवन के सामने नेहरू चौक में आयोजित किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह भोगल, जुगल अग्रवाल, अरविंद बोलर, निम्मा जीवनानी, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, संदीप दास विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को अमर अग्रवाल विशेष रूप से संबोधित करेंगे।
प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय का घेराव..रायपुर में 21 को कांग्रेसी करेंगे प्रदर्शन..कांग्रेस नेताओं ने बताया..केन्द्र सरकार कर रही विपऱक्ष को परेशान
READ