भाजपा पूर्वी मंडल के कार्यक्रम में बोले अमरजीत दुआ- आपातकाल देश के इतिहास का काला अध्याय

Chief Editor
1 Min Read

बिलासपुर । पूर्वी मंडल भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सिंधु भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न सामाजिक विषयों पर मन की बातें सुनीं । इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमरजीत सिंह दुआ ने कहा 25 जून 1975 को आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या, मानव अधिकारों का हनन एवं विभिन्न प्रकार के अत्याचार किए गए। देश के इतिहास में इसे काला दिवस के रूप में जाना जाता है। इसके अलावा बूथ समीक्षा पत्रक, कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी वर्ष कार्य़ विस्तार योजना, आजीवन सहयोग निधि, डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस जैसे विषयों पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली एवं उद्बोधन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जय श्री चोकसे, जिला संयोजक झोपड़ी प्रकोष्ठ पल्लव धर ,मंडल महामंत्री वल्लभ राव, पार्षद मोती गंगवानी ,उपाध्यक्ष दिनेश देवांगन , पिछड़ा वर्ग मोर्चा से उमेश यादव , सुब्रत दत्ता ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी यादव, महामंत्री लोकेश्वरी राठौर, सीमा टेकवानी, प्रभा तिवारी, सुनीता तिवारी , अर्चना मालेवार, पूनम सिंह, भुनेश्वर राठौर , बीमा मेब्लानी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close