कोविड प्रोटोकाल के बीच आन बान से लहराया तिरंगा..मुख्य अतिथि ने किया शहीदों का सम्मान.. कोरोना वारियर्स और सेनानियों का किया स्वागत

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—पुलिस मैदान में 73 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि  संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने गरिमामय माहौल में कोरोना प्रोटोकाल के बीच ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों का मुख्य अतिथि ने सम्मान किया।
 
                 पुलिस मैदान में 73वां गणतंत्र पर्व धूमधआम और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करते हुए उत्साहपूर्वक लोगों ने पर्व में शिरकत किया। गणतंत्र दिवस पर्व के मुख्य अतिथि लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व एवं पर्यटन संसदीय सचिव विकास उपाध्याय  ने ध्वजारोहण किया। पुलिस और नगर सेना ने राष्ट्रध्वज को सलामी दिया।  मुख्य अतिथि ने शांति के प्रतीक सफेद कबूतर उड़ाए।  हर्षोल्लास और उमंग के प्रतीक तिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़ा। 
 
           मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। नक्सल हिंसा में शहीद हुए जिले के 26 जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। कोरोना संक्रमण काल के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स और विभिन्न विभागों में कर्तव्यनिष्ठता का परिचय देने वाले 58 अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 
 
             कार्यक्रम में विधायक शैलेश पांडे, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी, कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर, निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी,जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हैरिश एस. सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
close