अपहरहण की खबर के बीच..हिरासत में कांग्रेस नेता पुत्र..आदिवासी महिला से भी हो रही पूछताछ..पुलिस कप्तान ने बताया..दोनों में पुराना सम्बन्ध

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
Rape, Chennai, Moving Train, Rpf, Rpf Constable, Bravery,
सांकेतिक फोटो…सीजीवाल

जीपीएम—–गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे पर  शराब के नशे में एक आदिवासी महिला का अपहरण करने का आरोप लगा है। अपहृत महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार से अपहरण किए जाने की लिखित शिकायत की है। शिकायतकर्ता दुर्गेश करियाम ने बताया कि आरोपी कांग्रेस नेता का बेटा उनके घर जबरदस्ती दाखिल हुआ। उसके छोटे भाई के साथ मारपीट किया। पत्नी को जबरदस्ती लेकर चला गया है। वही मामले में जिला पुलिस कप्तान सूरज सिंह परिवार ने बताया कि महिला और पुरूष दोनों को ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पूछताछ चल रही है। प्रारम्भिक जानकारी मिल रही है कि महिला ने पुरूष के साथ अपनी इच्छा से जाना बताया है। जानकारी यह भी मिल रही है कि महिला का पुरूष के बीच पुराना सम्बध है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
               जीपीएम जिले के कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता के बेटे पर आदिवासी महिला का अपहरण की शिकायत मिली है। शिकायत के मुताबिक़ ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता के बेटे मोहनीश गुप्ता ने आदिवासी महिला का अपहरण किया है। मोहनीश ने महिला के पति और देवर से मारपीट किया है। मामले की शिकायत करने आदिवासी महिला का पति अपने 3 साल के बच्चे को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पति ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधीक्षक के कार्यालय से निकलने के बाद अपनी आप बीती मीडिया कर्मियों को बताया। शिकायत करने वाला युवक एक गैरेज में काम करता है और 2014 में उसकी शादी हुई थी।
 
                    शिकायतकर्ता  ने बताया कि मोहनीश गुप्ता के पिता मनोज गुप्ता जो कि गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। कांग्रेस में ऊंची रसूख रखते हैं। मैंने कई बार जिला अध्यक्ष से इस बात की शिकायत की है, लेकिन उन्होंने कभी भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया। आज इसका परिणाम यह है कि मेरे दोनों बच्चे अब अपनी मां के बिना रहने को मजबूर हैं।”
 
दोनों के बीच पुराना सम्बन्ध–सूरज सिंह एसपी
 
                  हाई-प्रोफ़ाइल मामले में एसपी सूरज सिंह परिहार ने मीडिया से बताया कि शिकायत पत्र में कुछ भी स्पष्ट नही है। अब से कुछ देर पहले ही महिला और पुरूष दोनों को ही पकड़ लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही सारा मामला सामने आ जाएगा।
 
                         सीजीवाल से आईपीएस सूरज सिंह परिहार ने बताया कि महिला और पुरूष के बीच पुराना सम्बन्ध है। महिला ने प्रारम्भिक जानकारी में कबूल किया है कि वह अपने मन से पुरूष के साथ गयी है। उसका अपहरण नहीं किया गया है। पुलिस कप्तान ने जानकारी दी कि फिलहाल महिला ने खुद के अपहरण से इंकार किया है। बहरहाल मामला पूछताछ में है। आदिवासी महिला से पुलिस की महिला कर्मचारी पूछताछ कर रही है। वही पुरूष से भी पूछताछ चल रही है।  
close