CG- अमित शाह ने बताया कैसे चुटकी में नक्सलवाद खत्म हो जाएगा

Shri Mi
7 Min Read

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 साल के सफर पर आधारित पुस्तक के संदर्भ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में आयोजित सेमिनार में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने श्री मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका नाम और काम सारा देश जानता है। सारी दुनिया जानती है। यहां परिवारवाद नहीं चलता है। तुष्टीकरण नहीं चलता है। देश की राजनीति बदल गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

केंद्रीय गृहमंत्री श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार बदल दो, नक्सलवाद चुटकी में खत्म हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में नक्सलवाद खत्म हो रहा है। छत्तीसगढ़ में भी यह खत्म होगा। बस जरूरत यह है कि यहां की सरकार बदल दो। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने देश को 8 साल तक भ्रष्टाचार विहीन सरकार दी है। आज तक विपक्ष हम पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा सका।केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोगों ने अनेक रूप में देखा है। कोई उन्हें गरीबों को बिजली पानी राशन स्वास्थ्य सुविधा देने वाले के रूप में देखता है। कोई विकास की राजनीति करने वाले के रूप में देखता है। कोई योग को सारी दुनिया में फैलाने वाले तपस्वी के रूप में देखता है। उन्हें शब्दों में बांधना मुश्किल है। मोदी जी ने 50 साल के सार्वजनिक जीवन में केवल दूसरों के लिए सोचा है। दूसरों के लिए काम किया है और उनके 20 साल के सत्ता के जिस सफर पर इस पुस्तक में विशिष्ट लोगों ने अनुभव व्यक्त किए हैं, वह सारी दुनिया के सामने है।

मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में सबसे बड़ा परिवर्तन यह आया है कि 60 करोड़ लोगों को यह एहसास हुआ है कि उनका भी कोई अस्तित्व है। मोदी जी ने करोड़ों लोगों के बैंक खाते खुलवाए। उन तक सारी सुविधाएं पहुंचाई। देश में कई करोड़ लोग ऐसे थे, जिनके पास घर ही नहीं था। जिनके पास घर था तो शौचालय नहीं था। ऐसे गरीब लोगों को मोदी जी ने घर दिलाया। शौचालय बनवाया। जिनके घर शौचालय नहीं होता, उनकी तकलीफ मोदी जी ने समझी। उन्होंने माताओं बहनों को सम्मान दिलाया। कई करोड़ लोग ऐसे थे जो कंडे जलाकर खाना बना रहे थे। कई करोड़ लोगों के घर में बिजली नहीं थी। ऐसे लोगों के जीवन में मोदी जी ने क्रांतिकारी बदलाव लाया है। पहले गरीबी हटाओ के नारे लगते थे।

PM मोदी के प्रधानमंत्रित्व काल में 2 राष्ट्रपति चुनाव का अवसर मिला है। सबसे पहले उन्होंने गरीब परिवार के रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति के रूप में सम्मान दिलाया और इस बार गरीब से गरीब परिवार की आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया। मोदी जी ने भारत माता का सम्मान सारे विश्व में बढ़ाया है। वह विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास की वह ऊंचाइयां स्पर्श की हैं, जिनकी कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। मोदी जी पर आधारित पुस्तक से लोगों को प्रेरणा मिल सकती है। मार्गदर्शन मिल सकता है। इसलिए इस पुस्तक को आम लोगों तक पहुंचाया जाना चाहिए। मोदी के मार्ग पर लोग चल पड़ते हैं तो इससे देश का बहुत कल्याण होगा।

गरीबों के घर जाकर खाना भी खाते थे। लेकिन गरीबी नहीं हटी। मोदी जी ने उन्हीं गरीबों को एहसास करा दिया कि गरीबी कैसे हटती है और गरीब का भला कैसे होता है। मोदी जी ने गरीबों को देखा है। गरीबी को देखा है। अनुभव किया है और गरीबों के लिए उनके मन में जो सोच है, उसे उन्होंने अमल में लाकर गरीबों के कल्याण की योजनाएं साकार की हैं। कोरोना महामारी के समय उन्होंने विश्व में अग्रणी भूमिका निभाते हुए देश में ही वैक्सीन बनवाई और देश के साथ साथ दुनिया के अनेक देशों में पीड़ित मानवता को मदद पहुंचाई।

मोदी/20 पुस्तक पर सेमिनार के अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि जिस तरह तुलना के लिए ईसा पूर्व और ईशा के बाद पर चर्चा होती है उसी तरह देश में मोदी के पहले और मोदी के सत्ता में आने के बाद आए परिवर्तन पर तुलना होती है मोदी जी ने देश और देशवासियों को नई दिशा दी है उनके जैसा सार्वजनिक जीवन किसी भी अन्य प्रधानमंत्री का नहीं रहा उन्होंने हमेशा देश के विकास और देशवासियों के कल्याण के लिए प्रयास किया है और करते रहेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर कहा कि हम सभी कार्यकर्ता उन्हें बेहद नजदीक से जानते हैं और मोदी जी तथा अमित शाह जी की रणनीति का चमत्कार है की 2014 और 2019 में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस विपक्ष में नेता पद पाने के लायक भी नहीं रही आज राज्यसभा में भी भाजपा के सर्वाधिक सांसद हैं मोदी जी ने देश और देशवासियों के लिए जो किया है वह अभूतपूर्व है।

कार्यक्रम में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संगठन महामंत्री पवन साय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह, रायपुर सांसद सुनील सोनी सहित सभी सांसद, विधायक एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मोदी@20 के संयोजक ओपी चौधरी, दीपक म्हस्के, नलिनीश ठोकने, पंकज झा, शताब्दी पाण्डेय, अनुराग अग्रवाल, और पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी और आभार सासंद सुनील सोनी ने किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close