आनन्द रूप तिवारी तखतपुर के पहले SDM..तुलाराम को कोटा की जिम्मेदारी.. कलेक्टर ने किया कार्य का बंटवारा

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर–कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने एक आदेश जारी कर जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के बीच नया कार्यविभाजन किया है। कलेक्टर ने आदेश में नए अनुविभाग तखतपुर की जिम्मेदारी कोटा एसडीएम आनन्द रूप तिवारी को दिया है। जबकि सिटी मजिस्ट्रेट तुलाराम भारद्वाज को एसडीएम कोटा बनाया गया है।  इसके अलावा कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर अमित गुप्ता  और मोनिक वर्मा को भी नई जिम्मेदारी दी है।आदेश में संयुक्त कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, संयुक्त कलेक्टर दिव्या अग्रवाल के अलावा डिप्टी कलेक्टर अंशिका पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर मोनिका वर्मा, मनोज केशरिया अवधराम टण्डन के बीच भी कार्य विभाजन किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close