और पुलिस सुनकर हड़बड़ा गयी..जब पति ने कहा ..गिरफ्तार करों..मैने पत्नी को उतारा मौत के घाट

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
 
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा–पत्नी के चरित्र पर शंका को लकर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। मामला थाना क्षेत्र जरहागांव ग्राम तराईगांव का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड लेने के बाद जेल दाखिल कराया है। 
 
           जरहागांव थाना अन्तर्गत ग्राम तराईगांव निवासी श्रीराम उर्फ भोला यादव थाना पहुंचकर बताया कि सुबह पत्नी की बसुला मारकर हत्या कर दिया है। सुनते ही पुलिस भी हड़बड़ा गयी। मामले को तत्काल आलाधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद पुलिस टीम तत्काल तराईगांव के ठकुरीपारा पहुंची। मौके पर मृतका जानकी बाई का शव घर के बरामदे में ही चादर से ढका हुआ पाया गया।
 
                  पूछताछ के दौरान मृतका के भाई रामेश्वर यादव ने बताया गया की घटना की जानकारी के बाद वह अपनी बहन के घर पहुंचा। मौके पर उसकी बहन तड़प रही थी। तत्काल  108 एम्बुलेंस बुलाकर ईलाज लिए तखतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र  ले गये। जांच पड़ताल के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को लेकर घर लौट आए।
 
           पुलिस के अनुसार आरोपी पति भोला यादव ने बताया कि उसकी पत्नी चरित्रहीन थी। कई बार रंगे हाथ पकड़ा। समझा बुझाकर अच्छे से रहने को कहा। बावजूद इसके वह अपनी आदतों से बाज नहीं।
 
              इसी बात को लेकर 17 जून की सुबह करीब 5 बजे विवाद हो गया। आवेश में आकर पास में टंगिया हमला कर दिया। हत्या करने के बाद सीधे थाना  पहुंच गया।
 
            थाना प्रभारी ने बताया कि पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग और अपराध पंजीबद्ध कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल  मुंगेली भेजा गया। आरोपी के निशानदेही  पर टंगिया और बसुला को जब्त किया गया। भोला यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
close