…और फिर धू-धू कर 20 क्विंटल गांजा खाक.. मौके पर आलाधिकारी मौजूद..अतिरिक्त पुलिस कप्तान ने बताया..प्रक्रिया का किया गया पालन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-पुलिस कप्तान की मौजूदगी में आज सिलपहरी स्थित निजी फर्म में प्रक्रिया के तहत लगबग 20 क्विटंटल गांजा का नष्टीकरण किया गया। नष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान पुलिस के कमोबेश सभी आलाधिकारी मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                अतिरिक्त  पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि विभिन्न थानों के माध्यम से कार्रवाई के दौरान जब्त भारी मात्रा में गांजा का नष्टीकरण किया गया। गांजा नष्टीकरण प्रक्रिया के दौरान सभी कानूनी पहलुओं का पालन किया गया। 

                  उमेश कश्यप ने जानकारी दी कि मादक पदार्थों का नष्टीकरण का फैसला विशेष समिति के मार्गदर्शन मे लिया जाता है। समिति के अध्यक्ष रेंज आईजी रतनलाल डांगी हैं।

                     समिति ने जिला बिलासपुर के थाना तखतपुर ,थाना हिर्री, थाना कोनी ,थाना कोटा के 11 प्रकरणों में धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त 19 क्विंटल 69 किलोग्राम को जलाकर नष्ट करने का फैसला किया। इसी क्रम में विभिन्न थानों से कार्रवाई के दौरान जब्त गांजा को एकत्रित कर सृजन स्टील प्रायवेट लिमिटेड सिलपहरी के फर्नेस पालन्ट में जलाया गया।

मौके पर पुलिस के आलाधिकारी मौजूद

                    गांजा नष्टीकरण के दौरान कार्यवाही समिति के अध्यक्ष रतन लाल डांगी ,पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ,सदस्य पुलिस कप्तान दीपक कुमार झा , जांजगीर पुलिस कप्तान प्रशांत ठाकुर, क्षेत्रिय पर्यावरण अधिकारी देवव्रत मिश्रा, अन्य गणमान्य पंच मौजूद थे।

TAGGED:
Share This Article
close