छोटे व्यापारियों ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र..बतायी पीड़ा..आत्मनिर्भर भारत अभियान को आनलाइन से बढ़ा खतरा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—कांफ्रेडरेशन ऑफ आल इण्डिया ट्रेडर्स बिलासुप ईकाई के पदाधिकारियों े आज कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम पत्र दिया। व्यापारियों ने पत्र के माध्यम से बताया कि ई  कामर्स कम्पनियां ने अपने असीमित संसाधनों से सामान्य व्यापारियों का जीना मुश्किल कर दिया है। कम्पनियों ने रिटेल  व्यापार पर भी कब्जा कर लिया है। जिसके छोटे व्यापारियों को अब रोजी रोटी के लिए मोहताज होना पड़ रहा है। इस पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है। व्यापारियों ने अपने पत्र में अन्य परेशानियों से भी प्रधानमंत्री कोअवगत कराया।
 
                 कैट बिलासपुर इकाई के बैनर तले आज व्यापा्रियों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को पत्र लिखा।  व्यापारियों ने बताया कि निर्देश को ध्यान में रखते हुए देश के व्यापारियों ने कैट ने डिजीटल कामर्स के पक्ष में अभियान चलाया। व्यापारियों ने डीजिटल कामर्स को खुले दिल से स्वीकार भी किया। लेकिन बताते हुए दुख हो रहा है कि बड़ी विदेशी ई कामर्स कम्पनियों ने असीमित संसाधनों के बल पर देश की नीतियों और कानूनों के साथ खिलवाड़ किया है।
           
                                  व्यापारियों ने  पत्र में यह भी बताया कि बड़ी कम्पनियों ने असीमित संसाधनों के दम पर खुदरा व्यापार पर भी कब्जा कर लिया है। इतना ही नही आनलाइन व्यापार से छोटे व्यवसायियों को सीधा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। दुख की बात है कि कई बार शिकायत के बाद भी अभी भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। व्यापारियों ने कहा कि आनलाइन व्यापार ने छोटे व्यापारियों को बरबाद कर दिया है। इससे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में छोटे व्यवसायियों को गहरा धक्का भी लगा है। 
        
             व्यापारियों ने बताया कि कानूनी प्रावधान के बाद भी सरकारी विभाग सरकार की नीतियों का सही तरीके से पालन करवाने में असफल साबित हुए हैं। जिसके चलते बड़ी कम्पनियों की मनमानी बढ़ गयी है। इन पर अंकुश लगाया जाना बहुत जरूरी हो गया है।
        
        व्यापारियों ने बताया कि ऐसे माहौल में छोटे व्यसायियों को  व्यापार करना मुश्किल हो गया है। इसलिए नियमों को नजरअंदाज कर अमर्यादित व्यापार करने वाली कम्पनियों पर अंकुश लगाया जाना बहुत जरूरी है। 
 
  जिला प्रशासन को प्रधानमंत्री के नाम पत्र देने वालों में अनिल गुप्ता संजय मित्तल सुरेंद्र अजमानी हीरानन्द जेसिंघ परमजीत उपवेजा श्रीकांत पांडे राजेश गंगवानी नारायन दयालानी अध्यक्ष किशोर पंजवानी और प्रांतीय उपाध्यक्ष राजू सलूजा समेत अन्य गणमान्य लोग थे।
TAGGED: , ,
close