Android यूजर्स इन 8 खतरनाक ऐप्स को तुरंत करें फोन से डिलीट, वरना…

Shri Mi
3 Min Read

गूगल ने प्ले स्टोर से खतरनाक ऐप्स को हटा दिया है। आपको भी इनके बारे में बता रहे हैं। अगर आपने इन ऐप्स को डिलीट नहीं किया तो भारी नुकसान हो सकता है। इसके लिए एंड्रॉयड मालवेयर को फिर से चेताया गया है।ये आपका निजी डाटा चुरा सकते हैं। Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए यह काम की खबर लेकर आए हैं। आपको बता दें कि इस बार Android यूजर्स को 8 मैलिशियस ऐप्स के लिए चेतावनी दी है। हालांकि Google की ओर से इन ऐप्स को Play Store से हटा दिया गया है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

अभी भी कई यूजर्स के मोबाइल में ये ऐप्स हो सकते हैं। यानी जिन्होंने इनको डाउनलोड किया था। बताया जा रहा है कि इन ऐप्स के APK वर्जन भी गूगल पर उपलब्ध कराए गए हैं। यहां पर आपको उन ऐप्स की पूरी लिस्ट बता रहे हैं, जिनको आप अपने Android स्मार्टफोन से तुरंत डिलीट कर दें। ये ऐप्स मैलेशियस हैं और आपका पर्सनल डाटा और दूसरी डिटेल्स चुरा सकते हैं। इससे आपको काफी ज्यादा नुकसान हो सकता है। 

Vlog Star Video Editor ऐप को भी इस कैटेगरी में रखा गया है। इस ऐप को 1 मिलियन से ज्यादा यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं। इसके अलावा Creative 3D Launcher को भी अगर आपने डाउनलोड किया है, तो इसे तुरंत डिलीट कर दें। इसे भी लाखों बार डाउनलोड किया जा चुका है। ​Funny Camera को भी फोन से तुरंत डिलीट कर दें। जैसा की नाम से ही साफ है कि ये कैमरा ऐप कैमरा फिल्टर ऑफर करता है। इसे 5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। इसके अलावा ​Wow Beauty Camera ऐप को भी फोन से रिमूव कर दें। 

ये भी ब्यूटी फिल्टर के साथ आने वाला दूसरा कैमरा ऐप है। इसे 1 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। ​इसके अलावा अगर आपने Gif Emoji Keyboard, Razer Keyboard & Theme, ​Freeglow Camera या ​Coco camera v1.1 को डाउनलोड कर रखा है, तो इन ऐप्स को तुरंत हटा दें। नहीं तो आपको तगड़ा झटका लग सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close