Anganwadi Bharti 2023:10वी पास उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, यहां 103 पदों पर निकली भर्ती

Shri Mi
3 Min Read

Anganwadi Bharti 2023: नागौर: नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी, नागौर जिले के 11 तहसीलों में अलग-अलग पदों पर आंगनवाड़ी केंद्र में भर्ती निकाली गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यकर्ता एवं सहायिका के 102 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई हैं। महिला व बाल विकास विभाग के उपनिदेशक विजय कुमार ने बताया कि रिक्त पदों की सूचना जिले के बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालयों अथवा उपनिदेशक कार्यालय से प्राप्त की जा सकती हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इस विज्ञप्ति के माध्यम से दुर्घटना में मृत परिवार की मुखिया अथवा सिलिकोसिस से मृत्यु हुए व्यक्ति की विधवा पत्नी को जिला कलक्टर द्वारा सीधे नियुक्ति भी प्रदान की जा सकती हैं। बशर्ते वह रिक्त पद वाले ग्रामीण क्षेत्र में, राजस्व ग्राम में अथवा शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड की निवासी हो और न्यूनतम आयु तथा शैक्षणिक योग्यता की शर्तें पूरी करती हों। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 4 फरवरी 2023 हैं।

Anganwadi Bharti 2023: आंगनवाड़ी सुपरवाइजर (पर्यवेक्षक) भर्ती के लिए महिला की योग्यता मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय स्थानक डिग्री पास की हुई होनी चाहिए। मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व कार्यकर्ता भर्ती के लिए 12वीं पास होना चाहिए। आंगनवाड़ी सहायक पदों की भर्ती के लिए दसवीं पास योग्यता होनी चाहिए.आंगनवाड़ी साथिन, सेविका व हेल्पर 10वीं पास योग्यता होनी चाहिए।

Anganwadi Bharti 2023: नागौर जिले की 11 तहसीलों में अलग-अलग पद निकाले गए हैं। जो इस प्रकार से हैं. नागौर में 6 पद, जायल में 9, लाडनूं में 7, डीडवाना में 14, कुचामन में 5, नावां में 2, मकराना में 2, परबतसर में 10, डेगाना में 10, मेड़ता में 7, खीवसर में 7. वही दो उप-तहसील रियांबड़ी में 13 और मूंडवा में 11 पदों पर भर्ती निकाली गई हैं।

Anganwadi Bharti 2023: आवदेन करने के लिए आप महिला व बाल विकास समिति विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट या ईमित्र से कर सकते हैं। आवदेन करने की अंतिम तिथि 4 फरवरी 2023 हैं। इस लिंक से अधिक जानकारी पा सकते हैं।

TAGGED:
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close