आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने निकाली रैली ..संगठन पदाधिकारियों की धमकी.. मांग पूरी होेने पर करेंगे बेमुद्दत हड़ताल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—–अपनी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ ने शुक्रवार को नेहरू चौक में धरना प्रदर्शन किया। सहायिका और कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर महिला एवं बाल विकास मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को मांग पत्र दिया। संघ की कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नहीं होने की सूरत में आदोलन की चेतावनी भी दी।
 
                        शुक्रवार को छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका संघ ने लंबित मांगों को लेकर नेहरू  चौक में धरना प्रदर्शन किया। संघटन की पदाधिकारियों ने भाषणबाजी के बाद संगठन की महिला सदस्य  रैली की शक्ल में कलेक्टर कार्यालय पहुंची। पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को मुख्यमंत्री और महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के नाम ज्ञापन दिया। 
 
               संगठन की नेत्रियों ने बताया कि यदि उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंगनाडी सहायिका और कार्यकर्ता रायपुर में प्रदेश स्तरीय बेमुद्दत हड़ताल के मजबूर होेंगे।
 
                     संघ के प्रांतीय संयोजक देवेन पटेल ने प्रदेश भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मेहनत और संघर्ष पर अपनी सहानुभूति जाहिर की है। उन्होने कहा कि आंगनबाड़ी कर्मी मेहनत और शासन के हर कार्य में सहयोग करती है। चाहे स्वास्थ्य विभाग का काम हो या फिर निर्वाचन विभाग का ही काम हो। सभी विभाग में आँगनबाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सहयोग लिया जाता है। कलेक्ट्रेट कार्यालय से लेकर पंचायत कार्यालय तक सभी विभाग के काम में आंगनबाडी सहायिका और कार्यकर्ताओं को ही लगा दिया जाता है।
 
                   इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिना विरोध विभागों के आदेश का पालन करती हैं। बावजूद इसके आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांग को सरकार ने कभी गंभीरता से नहीं लिया है। प्रदेश सरकार से निवेदन है कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूति के साथ विचार करे।
 
                        जानकारी हो कि छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ 9 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर विभिन्न चरणों में हड़ताल और धरना प्रदर्शन पर है।धरना प्रदर्शन में सकरी परियोजना अध्यक्ष मीना साहू कोटा परियोजना अध्यक्ष ममता द्विवेदी प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनीता सिंह सरकंडा परियोजना अध्यक्ष सत्या खांडे तखतपुर परियोजना अध्यक्ष सुचिता शर्मा , सीमा चौहान ,भारती मिश्रा, चंदा ठाकुर, माया विश्वकर्मा ,फिरदौस बानो  इफत,पूजा तिवारी, अनीता मानिकपुरी, नीतू ,माया सिंह ,रीना सिंह समेत आर पी शर्मा संभाग संरक्षक  और संभाग संयोजक चंद्रशेखर पांडे विशेष रूप से शामिल हुए।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close