मेरा बिलासपुर
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लगाया नारा..जेपी नड्डा गो बैक..सहायिकाओं ने कहा..नेताओं को जल्द ही पड़ेगी हमारी जरूरत
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं बताया..हमें नहीं मिला बजट में स्थान

बिलासपुर—केन्द्र और राज्य सरकार से मानदेय बढ़ाने को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने अनिश्चित कालीन हड़ताल के 20 वें दिन उग्र प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने प्रदर्शन स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा के छत्तीसगढ़ आगमन का विरोध किया। इस दौरान सभी ने जेपी नड्डा वापस जाओ का नारा भी लगाया।
केन्द्र और राज्य सरकार से पेशन,नियमितकरण, मानदेय, और अन्य सुविधाओं को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीसबें दिन भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने विरोध किया। जगदलपुर में एकत्रित होकर सभी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जाहिर किया।
कार्यकर्ता और सहायिकाओं की अगुवा भारती मिश्रा ने बताया कि प्रदेश की संयुक्त टीम ने महत्वपूर्ण मांगो को लेकर जेपी नड्डा से मिलने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया। इस बात को लेकर उन्हें निराशा हुई है। पहली बार अहसास हुआ कि आंगनबाड़ी कर्मचारियों की जरूरत सिर्फ चुनाव के समय ही पड़ती है।
इस बात को लेकर नाराज सभी कार्यकर्ताओं ने जगदलपुर प्रवास के समय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के छत्तीसगढ़ दौरे का विरोध किया है। साथ ही जेपी नड्डा वापस जाओ के नारा भी लगाया है।
सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं ने बताया कि केंद्र सरकार ने बजट में आंगनबाड़ी बहनों के लिए किसी प्रकार का प्रावधान नहीं कियागया है। हम लोगों ने आज बच्चों के साथ मांग को लेकर केन्द्र सरकार रीति नीति का विरोध किाय। बच्चों ने हमारी मांगो और पीड़ा के समर्थन में आवाज बुलन्द किया। प्रदर्शन के दौरान बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बावजूद इसके सरकार को हमारी कोई फिक्र नहीं है। शाकिरा खान ने बताया कि एक साल के अन्दर ही सरकार को हमारी जरुरत होगी। उस समय बताएंगे की हमारे साथ आप लोगों ने क्या किया।