क्रमोन्नति,पदोन्नति को लेकर शिक्षको में रोष..प्रांतीय बैठक में आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

Shri Mi
3 Min Read

बिलासपुर।बैठक में क्रमोन्नति, पदोन्नत्ति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित मंहगाई भत्ता, 2 वर्ष से अधिक सेवा के लिए वेटेज की मांग को लेकर अधिकारियों व शिक्षा मंत्री को दिए गए ज्ञापन के सम्बंध में प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान में शासन का रुख मांगो के निराकरण को लेकर गंभीर नही है।एकीकरण/समायोजन की मिली जानकारी को अवगत कराते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि एकीकरण/समायोजन – शिक्षा प्रशासन द्वारा एल बी संवर्ग समाप्त कर एकीकरण की योजना तेज गति से विभाग में जारी है, जिसमे एल बी संवर्ग को संविलियन तिथि से समायोजन किये जाने की चर्चा है, जो एल बी संवर्ग के अधिकार के प्रतिकूल है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

विभाग द्वारा ई व टी संवर्ग में समायोजन की तैयारी की जा रही है जिसमें प्रथम नियुक्ति के आधार पर सभी लाभ तय करने का पक्ष रखा गया है, पर शासन की मंशा एल बी संवर्ग को ई संवर्ग में समायोजित कर एल बी संवर्ग के लिए राजपत्र में किये गए पदों के प्रावधान को समाप्त करने की तैयारी है।

बैठक में मांगो पर शासन की ओर से सकारात्मक रवैय्या नही अपनाने के कारण नाराजगी व आक्रोश व्यक्त किया गया, सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने के बाद यह 3 तीसरा बजट है, किन्तु जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति, पदोन्नति, वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन के लिए किये गए वादे पर प्रावधान नही दिख रहा है जिसमे शिक्षक संवर्ग में रोष व्याप्त है, इस हेतु रणनीति बनाकर आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि नए व सक्रिय पदाधिकारी को शामिल कर कार्य करने हेतु आगे करके जिम्मेदारी देवे।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष, हरेंद्र सिंह, देवनाथ साहू, बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य , प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, संजय उपाध्याय, गुरुदेव राठौर, शोभासिंह देव, अंजुम शेख, ओमप्रकाश पांडेय, रंजय सिंह, विकास तिवारी, चंद्रकांत सिंह ठाकुर, प्रदीप कुमार साहू, केशव साहू, यशवंत बघेल, ऋषिकेश उपाध्याय, पूर्णानंद मिश्रा, गंगेश्वर सिंह उइके, सूर्यकांत सिन्हा, पुरन लाल साहू, कुलदीप सिंह चौहान, राजेश्वर कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता, रमेश चंद्रवंशी, ऋषि देव सिंह, दिलीप साहू, ओमप्रकाश सोनकला, डॉ भूषण लाल चंद्राकर, संतोष सिंह, बलराज सिंह, भूपेश सिंह, मुकेश कोरी शामिल थे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close