नाराज लिपिकों का फूटा गुस्सा..कलेक्ट्रेट घेराव के बाद पहुंचे मंत्रालय..रोहित ने कहा..सीएम के एलान पर अब तक नहीं हुआ अमल..करेंगे जंगी प्रदर्शन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
बिलासपुर—प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अगुवाई में लिपिको नें रायपुर में संगठन के साथ जंगी प्रदर्शन किया। कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर लिपिकों के वेतनमान सुधार की मांग को दुहराया। रोहित ने कहा कि मुख्यमंत्री ने लिपिकों के वेतनमान सुधार का आश्वासन दिया थाय आज तक वादा को पूरा नहीं किया गया है। सरकार से मांग है कि मुख्यमंत्री ने जो वादा किया था उसे परा करे।
 
          छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्म संघ नें राजधानी रायपुर स्थित कलेक्ट्रेट का घेराव  किया। लिपिक नेताओं ने लिपिकों के वेतनमान सुधार की घोषणा पर सरकार को अमल करने को कहा। इस दौरान लिपिक संगठन के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की।
 
             प्रदेश लिपिक कर्मचारी  संगठन ने कलेक्टर कार्यालय घेराव के पहले दोपहर भोजनावकाश के दौरान घड़ी चौक स्थित सयुंक्त संचालक कोष लेखा पेंशन कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। इसके बाद सैकड़ों लिपिक प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी की अगुवाई में रैली की शक्त में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। रैली में आकाश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष गौतम हाजरा विशेष रूप से शामिल हुए। सभी नेताओं ने कलेक्टर कार्यलय पहुच जमकर नारेबाजी की। 
 
           लिपिकों ने इस दौरान प्रशासन को मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन दिया। मांग पूरी नहीं होने की सूरत में प्रदेश स्तरीय जंगी प्रदर्शन का एलान किया। प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी नें बताया की लिपिको का आंदोलन प्रदेश के मुखिया की घोषणा के पालन कराने के लिए किया गया है। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर मे 17फरवरी को संघ के अधिवेशन मे लिपिक वेतनमान सुधार का एलान किया था।
 
            इसके बाद मुख्य मंत्री सचिवालय ने बार बार पत्र जारी किया। बावजूद इसके आज लिपिकों वेतनमान को लेकर आदेश जारी नहीं किया गया है। इस बात को लेकर प्रदेश के लिपिकों में गहरा आक्रोश हैशर्म की बात है कि मुखिया के एलान के बाद भी लिपिकों को अपनी जायज मांग को लेकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। 
 
               कलेक्टरेट घेराव  के बाद लिपिक कर्मचारी और सभी नेता प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में मुख्य सचिव कार्यालय पहुचे। मुख्य सचिव के ओएसडी पूनम सोनी  को मांग पत्र दिया। वेतनमान सुधार को लेकर सीएम के एलान को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा।
 
                मांग पत्र देने के दौरान मंत्रालय के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत, मंत्रालय के लिपिक विशेष रूप से मौजूद रहे। प्रदर्शन कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी, प्रदेश महामंत्री हेमंत बघेल, राजधानी के संरक्षक आकाश त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष गौतम हाजरा, जिला सचिव गौरव बैरागढ़, संभागीय उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय, अमितेश तिवारी, राजकुमार मानिकपुरी, विभोर चतुर्वेदी, रक्षा घोष समेत बड़ी संख्या मे लिपिकों ने शिरकत किया।
close